{"_id":"699852edbc9f09be9b0570f0","slug":"mussoorie-online-fraud-of-1-16-lakh-rs-using-two-credit-cards-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठगों का नया पैंतरा: न भेजा लिंक और न हुई ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों, मैसेज देख खुली रह गई आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों का नया पैंतरा: न भेजा लिंक और न हुई ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों, मैसेज देख खुली रह गई आंखें
Fri, 20 Feb 2026 07:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:12 PM IST
सार
गाजियाबाद में ऑनलाइन ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। पीड़ित ने न तो किसी को पैसे भेजे और न ही किसी को ट्रांजेक्शन की अनुमति दी। फिलहाल, पीड़ित ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
अलग-अलग दो क्रेडिट कार्डों से 1.16 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने में आया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर अपराधियों ने मसूरी क्षेत्र के आकाशनगर गोविन्दपुरम मसूरी निवासी के दो अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगी कर उनके कोटक और एक्सिस बैंक खातों से 1 लाख 16 हजार 642 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने स्थानीय थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आकाशनगर गोविन्दपुरम मसूरी निवासी बोबी माथुर ने बताया कि उनके पास कोटक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड हैं। बीती 19 जनवरी को इन दोनों कार्डों से कुल 1 लाख 16 हजार 642 रुपये का अनाधिकृत ऑनलाइन लेनदेन किया गया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, उन्होंने न तो यह ट्रांजेक्शन की और न ही किसी को इसकी अनुमति दी थी, जब इन्हें अपने खातों से रुपये कटने का पता चला तो इन्होंने तुरन्त साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही दोनों सम्बंधित बैंकों को सूचित कर कार्ड ब्लॉक करवाये।
विज्ञापन
मसूरी थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित की दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। वहीं दूसरी तरफ मोदीनगर में साइबर ठगों ने चिकित्सक के दो बैंक खाताें से तीन दिन में 30 लाख रुपए साफ कर दिए। चिकित्सक ने थाने में घटना की तहरीर दी है।