{"_id":"60ccd4b18ebc3e2e612d1c7e","slug":"muslim-man-beard-cut-case-victim-abdul-samad-is-in-delhi-from-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने का मामला: दिल्ली गया अब्दुल समद, घर पर पुलिस का पहरा, महिलाओं ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने का मामला: दिल्ली गया अब्दुल समद, घर पर पुलिस का पहरा, महिलाओं ने साधी चुप्पी
Fri, 18 Jun 2021 10:45 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:45 PM IST
सार
बीते पांच जून को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में अनूपशहर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध अब्दुल समद के साथ युवकों ने मारपीट कार उनकी दाढ़ी काट दी थी। मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही पुलिस ने बताया था कि समद तावीज और तंत्र मंत्र का काम करते हैं। यह बातें आरोपियों ने भी पुलिस पूछताछ में बताई थी।
विज्ञापन
पीड़ित अब्दुल समद के घर के बाहर पुलिस का पहरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपशहर नगर के मोहल्ला मीरा निवासी अब्दुल समद और उनका पुत्र बुधवार देर रात ही दिल्ली चले गए। दो दिन बाद भी वे नहीं लौटे हैं। घर के अंदर मौजूद महिलाओं ने भी चुप्पी साधी ली है। घर के बाहर पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन
बीते पांच जून को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में अनूपशहर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध अब्दुल समद के साथ युवकों ने मारपीट कार उनकी दाढ़ी काट दी थी। मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही पुलिस ने बताया था कि समद तावीज और तंत्र मंत्र का काम करते हैं। यह बातें आरोपियों ने भी पुलिस पूछताछ में बताई थी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर बुधवार रात अब्दुल समद और मामले में फेसबुक लाइव करने वाले उम्मेद पहलवान ने उनके आवास पर प्रेसवार्ता की थी। साथ ही उम्मेद पहलवान ने आवास के बाहर स्थित चौक से फेसबुक लाइव पुलिस प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने उम्मीद पहलवान समेत सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार रात अब्दुल समद और उनका पुत्र बब्बू दिल्ली रवाना हो गए थे। शुक्रवार को दूसरे दिन भी वह दिल्ली से वापस नहीं लौटे हैं। घर पर कुछ महिलाएं मौजूद हैं, जिन्होंने चुप्पी साध रखी है। घर के बाहर पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन
उम्मेद पहलवान की तलाश में जुटी पुलिस
अनूपशहर कोतवाली में गुरुवार को लोनी के उम्मेद पहलवान सहित पांच नामजद व सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड प्रोटोकाल तोड़ने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहे अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के पते तस्दीक तथा तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम भी गठित की गई है। -रामसेन सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूपशहर