{"_id":"61ab812c6331b0090b1809d7","slug":"murder-of-girl-in-hapur-eight-year-old-girl-murder-in-hapur-body-was-hidden-in-the-box","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: आठ साल की बच्ची की हत्या कर शव बक्से में किया बंद, लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: आठ साल की बच्ची की हत्या कर शव बक्से में किया बंद, लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Sat, 04 Dec 2021 08:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:26 PM IST
सार
हापुड़ जिले में मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोसी के मकान में मासूम बच्ची का शव एक लोहे के बक्से से बरामद हुआ है। आरोपी की गुस्साए लोगों ने धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कोतवाली इलाके के अंतर्गत एक मोहल्ले में दो दिन से लापता आठ वर्षीय मासूम बच्ची का शव पड़ोसी के मकान में लोहे के बक्से में बंद मिला। आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गया था। बदबू आने पर पड़ोसी ने छत के रास्ते मकान में कूदकर बक्सा खोला, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ताला तोड़कर बच्ची के शव को बाहर निकाला। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है। उधर, आरोपी मोहल्ले में ही घूमता मिल गया जिसकी लोगों ने जमकर धुनाई की। पुलिस को उसे सुरक्षित निकालने के लिए लोगों पर बंदूक तक ताननी पड़ी।
मोहल्ला निवासी मजदूर की आठ वर्षीय पुत्री दो दिसंबर की शाम करीब चार बजे अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बच्ची का सुराग न मिलने पर तीन दिसंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को बच्ची के पड़ोस में ही एक मकान से बदबू आने पर दूसरे पड़ोसी को शक हुआ। छत के रास्ते से पड़ोसी युवक उसके मकान में दाखिल हुआ। घर में रखे एक लोहे के बक्से में बच्ची का शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

इसी दौरान आरोपी भी गली में पहुंच गया, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। गनीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को बचाकर कोतवाली ले आई। इस दौरान मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
पुलिस घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी और बच्ची के शव को फोरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को संदूक में छिपा दिया गया। आरोपी चार बच्चों का पिता है और दो दिन पहले ही मारपीट के बाद उसकी पत्नी मायके गई थी।
पोस्टमार्टम की कराई वीडियोग्राफी
तीन चिकित्सकों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। आरोपी नशेड़ी है, उससे पूछताछ की जा रही है।- दीपक भूकर, एसपी, हापुड़।