{"_id":"65cb2ae04d1f0856c90f74ab","slug":"murder-of-an-elderly-woman-living-in-a-temple-in-ghaziabad-by-slitting-her-throat-2024-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Murder: मंदिर में रह रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर की हत्या, तख्त पर ऐसे हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Murder: मंदिर में रह रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर की हत्या, तख्त पर ऐसे हाल में मिली लाश
Tue, 13 Feb 2024 02:24 PM IST
शाहरुख खान
राहुल सिंघल, अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल सिंघल, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:24 PM IST
सार
गाजियाबाद के नगर कोतवाली इलाके में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मंदिर में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव मंदिर में तख्त पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन
Murder of an elderly woman
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के नगर कोतवाली इलाके में रेलवे स्टेशन के पास शिव हरी मंदिर में रहने वाली 75 वर्षीय शीला देवी शर्मा का शव मंदिर में ही तख्त पर पड़ा मिला। महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना पर नगरकोतवाली पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
शीला देवी मंदिर में ही अपने सचिन नाम के बेटे के साथ रहती थी। सचिन सुरक्षाकर्मी है। मंगलवार सुबह जब सचिन ड्यूटी से लौटे तो उन्हें अपनी मां का शव तख्त पर खून से लथपथ मिला। सचिन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ समय पहले एक युवक महिला के पास रहने आया था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बेटे की शादी करने की बात कह कर रहने लगा था युवक
शीला देवी के बेटे सचिन की शादी कराने की बात कहकर हरिद्वार से एक शिवम नाम का युवक आया था। उनके साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की। शीला ने उसे अपने साथ रख लिया। आशंका है कि शिवम ने शीला की हत्या की है। शिवम फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

शीला से अलग रहते हैं दो बेटे
शीला के पति रेलवे में इलेक्ट्रीशियन थे। उनकी मौत के बाद शीला के बड़े बेटे राजेश को नौकरी मिली वह दिल्ली में कार्यरत हैं। शीला के छोटे बेटे अमित ऑटो चलते हैं वह गाजियाबाद में रहते हैं ,जबकि सचिन मां के साथ ही रहते थे।