फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muradnagar Cremation Ground Accident News Contractor Ajay Tyagi arrested all update today in hindi

श्मशान घाट हादसा: 36 घंटे बाद गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी ठेकेदार

Tue, 05 Jan 2021 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jan 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
Muradnagar Cremation Ground Accident News Contractor Ajay Tyagi arrested all update today in hindi
मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुरादनगर के श्मशान घाट में छत गिरने से 24 लोगों की मौत का जिम्मेदार मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी 36 घंटों बाद सोमवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी से तीन घंटे पहले ही एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कठोरतम धाराओं में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


श्मशान घाट के गलियारे का निर्माण करने वाला ठेकेदार अजय त्यागी राजनगर सेक्टर-7 में रहता है। डी-57 नंबर से उसकी आलीशान कोठी है। रविवार को श्मशान घाट के गलियारे की छत गिरने की सूचना मिलते ही अजय त्यागी अपना घर छोड़कर फरार हो गया था। मुकदमे में नामजद होने बाद पुलिस रविवार रात उसके घर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस को घर के बाहर उसकी फॉर्च्यूनर कार खड़ी मिली, जिसमें पंचर कर पुलिस तैनात कर दी गई। एसएसपी ने सोमवार रात साढ़े 8 बजे अजय त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में खाक छान रही थीं। रात करीब साढ़े 11 बजे अजय त्यागी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हड़बड़ाहट में खुला छोड़ गया था मेनगेट
अजय त्यागी जाते-जाते घर के सभी दरवाजे लॉक कर गया, लेकिन हड़बड़ाहट में घर का मैन गेट खुला छोड़ गया। पुलिस को गेट खुला मिला तो अंदर परिजनों के होने की आस लगी, लेकिन अंदर के दरवाजे बंद होने के चलते मायूसी हाथ लगी। इसके बाद कविनगर थाने की सेक्टर-9 पुलिस चौकी से दो पुलिसकर्मी ठेकेदार अजय त्यागी के घर पर तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार-रिश्तेदार पर डाला डबाव आया काम
दर्दनाक हादसे पर लखनऊ के साथ-साथ दिल्ली से भी अपडेट ली जा रही थी। मुख्यमंत्री के साथ-साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी घटना पर संज्ञान लिया था। पुलिस ने सोमवार सुबह मुकद में नामजद ईओ समेत तीन पालिककर्मी गिरफ्तार कर लिए थे, लेकिन ठेकेदार अजय त्यागी पकड़ से दूर था। आला अफसरों के दबाव के चलते पुलिस पर उसे पकड़ने की चुनौती थी। इसके लिए पुलिस ने ठेकेदार के परिवार और रिश्तेदारों पर दबाव बनाया। यही दबाव काम आया और अजय त्यागी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


संपत्ति होगी कुर्क, लाइसेंस भी होगा निरस्त
सड़क पर शव रखकर ग्रामीण बार-बार घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस पर आईजी व एसएसपी ने कहा कि घटना से जुड़े दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। आरोपियों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की जाएगी। साथ ही जिस आरोपी के पास शस्त्र लाइसेंस होगा, उसे भी निरस्त किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि फिलहाल मुकदमे में चार नामजद हैं। विवेचना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed