फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MP Narendra Kashyap, charge-sheet against the wife and son

बहू की संदिग्ध मौत मामले में सांसद नरेंद्र कश्यप, पत्नी और बेटे के खिलाफ चार्जशीट तैयार

Sat, 02 Jul 2016 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
MP Narendra Kashyap, charge-sheet against the wife and son
सांसद नरेंद्र कश्यप पत्नी और बेटे समेत ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

हिमांशी मौत प्रकरण में पुलिस ने सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देवेंद्री कश्यप और हिमांशी के पति डा. सागर के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। मामले की जांच कर रहे सीओ सेकेंड ने चार्जशीट को अपने उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही पुलिस कोर्ट में इसे पेश कर सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि आगरा के बाद लखनऊ से आई फोरेंसिक रिपोर्ट से भी क्लीयर नहीं हो पाया कि हिमांशी की मौत किस तरह हुई थी। ऐसे में पुलिस अब पशोपेश में थी। पुलिस को लखनऊ फोरेंसिक रिपोर्ट से काफी उम्मीदें थीं।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सीओ सेकेंड मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि लखनऊ फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अब चार्जशीट तैयार कर ली है। इसमें राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देवेंद्री और हिमांशी के पति डा सागर को दहेज हत्या आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस में नामजद बाकी आरोपियों की भी जांच की जा रही है। सीओ का कहना है कि चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में पेश कर दी जाएगी।

पांच दिन के अंदर ही पुलिस को पेश करनी होगी चार्जशीट

MP Narendra Kashyap, charge-sheet against the wife and son
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

हिमांशी की मौत के मामले में कानूनी रूप से चार्जशीट कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस के पास अब सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। कानून के जानकारों का कहना है कि इन पांच दिनों में पुलिस अगर चार्जशीट कोर्ट में पेश नहीं करती है तो इसका फायदा आरोपियों को मिलेगा और 167 सीआरपीसी के तहत उन्हें जमानत मिल सकती है।

6 अप्रैल 2016 को संजयनगर में हुई हिमांशी कश्यप की मौत ने से पूरा शहर हतप्रभ रह गया था। राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटै डा. सागर की पत्नी हिमांशी घर के ही बाथरूम में मृत मिली थी। हिमांशी के सिर में गोली लगी थी।

सांसद के परिजनों ने पहले तो बाथरूम की टोंटी से हादसा होना बताया था, मगर बाद में उनका कहना था कि हिमांशी ने सागर के लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

उधर हिमांशी के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देवेंद्री, बेटे डा. सागर और सिद्धार्थ के अलावा उनकी दोनों पुत्रियों को नामजद किया था। नरेंद्र कश्यप, देवेंद्री और सागर 7 अप्रैल से डासना जेल में हैं। ऐसे में अब बुधवार को उन्हें 90 दिन पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed