{"_id":"685a5bebf11d963d7903fd99","slug":"miscreants-who-came-in-car-opened-fire-outside-two-different-houses-in-pilkhuwa-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: काले शीशे वाली कार में आए हमलावर, गांव में घुस दो घरों पर देर रात की फायरिंग; जाते-जाते दे गए धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: काले शीशे वाली कार में आए हमलावर, गांव में घुस दो घरों पर देर रात की फायरिंग; जाते-जाते दे गए धमकी
Tue, 24 Jun 2025 01:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:35 PM IST
सार
हापुड़ जिले के पिलखुवा में देर रात दहशत फैल गई। जब काले शीशे की कार में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दो घरों के बाहर गोलियां चलाकर दहशत फैला दी।
विज्ञापन
गांव में फायरिंग (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव अचपलगढ़ी में सोमवार देर रात उस समय दहशत फैल गई जब काले शीशे वाली कार से आए तीन से चार बदमाशों ने दो अलग-अलग घरों के बाहर फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित विक्की तोमर के अनुसार हमलावरों ने उसके घर के बाहर कार रोकी और हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी कहना है कि इससे कुछ देर पहले हमलावर गांव के ही दूसरे छोर पर स्थित उनके परिवार के ही दूसरे घर के बाहर भी इसी तरह से फायरिंग कर चुके थे। मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। गोलीबारी से आसपास के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, पिछले माह गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल से बरामद खोखों को कब्जे में लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।