{"_id":"613f6c298ebc3eb62315031f","slug":"miscreants-looted-4-lakh-rupees-with-animal-trader-coming-from-taking-payment-from-meat-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मीट फैक्टरी से पेमेंट लेकर लौट रहे पशु व्यापारी से चार लाख की लूट, गाड़ी की चाबी-मोबाइल भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मीट फैक्टरी से पेमेंट लेकर लौट रहे पशु व्यापारी से चार लाख की लूट, गाड़ी की चाबी-मोबाइल भी ले गए
Mon, 13 Sep 2021 08:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद/मसूरी
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद/मसूरी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:50 PM IST
सार
व्यापारी नासिर कुरैशी के मुताबिक बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर पहले तो उनसे कार की चाबी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उन्होंने 4 लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में कार सवार बदमाशों ने सोमवार को मसूरी में भूड़गढ़ी रोड पर साहिबाबाद के पशु व्यापारी को तमंचा दिखाकर चार लाख रुपये, मोबाइल और कार की चाबी लूट ली। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घंटों कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी नासिर कुरैशी पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। वह पशु पालकों से मवेशी खरीदकर भूड़गढ़ी स्थित इंटरनेशनल मीट फैक्टरी में बेचते हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी कार से इंटरनेशनल मीट फैक्टरी जा रहे थे। जैसे ही वह भूड़गढ़ी रोड पर बंद पड़ी एमडी मीट फैक्टरी के पास पहुंचे तो सामने से सफेद रंग की कार उनके सामने आकर रुक गई। कार में से दो लोग उतरे और एक उसी में बैठा रहा। खतरा भांपकर नासिर कुरैशी ने कार लॉक कर ली। बदमाशों ने शीशे पर हाथ मारते हुए दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद बदमाशों ने सड़क किनारे पड़ी ईंट से कार का शीशा तोड़ दिया और व्यापारी पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
गोली मारने की धमकी देकर चाबी व मोबाइल छीना फिर कैश लूटा
व्यापारी नासिर कुरैशी के मुताबिक बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर पहले तो उनसे कार की चाबी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उन्होंने 4 लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। घटना के बाद बदमाश हाईवे की तरफ फरार हो गए। व्यापारी ने कुछ दूर चलकर लोगों की मदद से पुलिस और इंटरनेशनल मीट फैक्टरी में सूचना दी। जिसके बाद मसूरी पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
मीट फैक्टरी को मोअज्जिन के पास मिला मोबाइल
पुलिस ने व्यापारी का मोबाइल नंबर मिलाया तो उसे इंटरनेशनल मीट फैक्टरी के मोअज्जिन (नमाज कराने वाले) उस्मान अली ने उठाया। थाने बुलाकर पूछताछ करने पर उस्मान असी ने बताया कि उन्हें यह मोबाइल भूड़गढ़ी रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। उन्होंने यह सोचकर उठा लिया कि जिसका फोन होगा, उसकी कॉल आने पर वह मोबाइल वापस कर देंगे। पूछताछ के बाद पुलिस ने मोबाइल पीड़ित व्यापारी को सौंप दिया। अंदेशा जताया जा रहा है कि लोकेशन ट्रेस न हो, इसके लिए बदमाशों ने मोबाइल रास्ते में फेंक दिया होगा।
पशु व्यापारी ने चार लाख रुपये लूट की बात कही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे तथा टोल प्लाजा की फुटेज देखी जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण