फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   miscreants cheated 4800 dollar from iraq woman in ghaziabad

जालसाजी: खुद को पुलिसकर्मी बताकर इराक की महिला से ठगे 4800 डॉलर, बेटे का इलाज कराने बगदाद से दिल्ली आई है पीड़िता

Sat, 02 Apr 2022 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी (गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी (गाजियाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Apr 2022 09:52 PM IST
सार

समीरा साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इराक के बगदाद शहर के अहदाहिया में रहती हैं। 24 जनवरी से वैशाली सेक्टर-1 में बेटे अहमद हुसाम के साथ रह रही हैं। अहमद हुसाम का पटपटड़गंज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
miscreants cheated 4800 dollar from iraq woman in ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश की राजधानी से सटे ट्रांस हिंडन क्षेत्र में ताबड़तोड़ वारदातों के बाद सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कौशांबी थाने से 500 मीटर की दूरी पर शातिरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर इराक की महिला समीरा साहिब से 4800 डॉलर ठग लिए। वह अपने बेटे का इलाज कराने के लिए भारत आई हैं और वैशाली में रह रही हैं। वहीं, कौशांबी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की बात कही है।

विज्ञापन


समीरा साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इराक के बगदाद शहर के अहदाहिया में रहती हैं। 24 जनवरी से वैशाली सेक्टर-1 में बेटे अहमद हुसाम के साथ रह रही हैं। अहमद हुसाम का पटपटड़गंज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा है। वह अस्पताल में अरबी भाषा के ट्रांसलेटर का काम करने वाले फुरकान को जानती है। 31 मार्च की शाम करीब 5:45 बजे वह बेटे के साथ कौशांबी की तरफ रेस्तरां में खाना-खाने जा रही थी। जैसे ही दोनों ई-रिक्शा में बैठकर होटल रेडिसन की तरफ चले, कुछ दूरी पर एक गाड़ी में सवार तीन लोगों ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया। 
विज्ञापन


समीरा का कहना है कि उनकी गाड़ी पुलिस जैसी लगी रही थी और तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी वह अरबी व अंग्रेजी भाषा में बोल रहे थे। उन्होंने समीरा से कहा कि आपके पर्स में हसीस (नशे की चीज) है और पर्स लेकर चेक करना शुरू कर दिया। कुछ देर में वह पर्स देकर चले गए। समीरा ने पर्स चेक किया तो ठग उसमें से 4800 डॉलर गायब थे। उन्होंने फुरकान को फोन कर ठगी की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर फुरकान ने कौशांबी थाने में पुलिस को सारी घटना बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार व इराक दूतावास को दी जानकारी
समीरा ने ठगी की जानकारी इराक दूतावास के अधिकारियों को दी है। वहां मामले में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से घटना को लेकर संपर्क किया है। माना जा रहा है कि जिस प्रकार शातिर अरबी व अंग्रेजी भाषा में बात कर रहे थे, ऐसे में लग रहा है कि शातिर पूरी तैयारी से आए थे। वहीं, घटना में इराकी गैंग का भी हाथ होने की संभावना हो सकती है। 


विदेशी महिला से ठगी के मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। टीमों को हर पहलू पर सुराग जुटाने के निर्देश दिए हैं। - ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed