फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   miscreant injured in police encounter in Hapur Garh, he says will not commit crime now

UP Encounter: 'अब नहीं करूंगा अपराध...', हाथ जोड़कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया बदमाश; पुलिस से हुई मुठभेड़

Wed, 25 Jun 2025 01:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

हापुड़ की बहादुरगढ़ थाना पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। इस दौरान बदमाश हाथ जोड़कर बोला कि अब अपराध नहीं करूंगा।

विज्ञापन
miscreant injured in police encounter in Hapur Garh, he says will not commit crime now
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। 
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना इलाके में रझेठी मार्ग पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद आरोपी हाथ जोड़कर बोला कि अब अपराध नहीं करूंगा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की देर रात को बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव रझेठी के जंगल में एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने देखकर रुकने का इशारा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने पर बदमाश घायल होकर गिर गया।

घायल हुआ बदमाश गाजियाबाद के वेब सीटी का रहने वाला बिलाल है। आरोपी के पास से तमंचा और बाइक बरामद की गई है। आरोपी गोकशी समेत अन्य कई धाराओं में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed