फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Maulana misdeeds and blackmailing a girl last two years in musuri near ghaziabad

दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी: दो साल से मौलाना कर रहा था दरिंदगी, पीड़िता ने परिजनों को बताया; मामला दर्ज

Sat, 11 May 2024 04:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 May 2024 04:17 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक मौलाना दुष्कर्म कर युवती को दो साल से ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर महिला थाने पहुंची और मसूरी थाने में रिपोर्ट लिखवाई है।

विज्ञापन
Maulana misdeeds and blackmailing a girl last two years in musuri near ghaziabad
आरोपी मौलाना जव्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र में एक गांव स्थित मस्जिद का मौलाना दो साल से 20 साल की युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है। युवती परेशान हो गई तो उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। युवती मस्जिद में पढ़ने जाती थी।

विज्ञापन


आरोप है कि दो साल पहले मौलाना ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी। इसे वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करने लगा। मामले में युवती के पिता ने मसूरी थाने में मौलाना जव्वाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युवती के पिता का आरोप है कि उनकी 20 साल की बेटी मस्जिद में पढ़ने जाती थी। वहां मौलाना जव्वाद पढ़ाता है। उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि दो साल पहले उसने उसे कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ देकर दुष्कर्म कर वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जव्वाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed