{"_id":"6403810f7b48b3ee8202c916","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-ghaziabad-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत चार लोगों पर केस, डेढ़ साल पहले हुआ था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत चार लोगों पर केस, डेढ़ साल पहले हुआ था निकाह
Sat, 04 Mar 2023 11:04 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:04 PM IST
सार
विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित किया जाता था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई, मगर दहेज लोभी ससुुराल वाले जेबुनिशा को लगातार प्रताड़ित करते रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर के कलछीना गांव में शुक्रवार रात जेबुनिशा (25) की मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि दो लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी हत्या की गई है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जनपद गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना के नूरपुर गांव निवासी मोहम्मद हसन ने नवंबर 2021 में अपनी पुत्री जेबुनिशा का निकाह भोजपुर के गांव कलछीना निवासी बिलाल के साथ किया था। शुक्रवार रात जेबुनिशा की मौत कह सूचना उन्हें मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जेबुनिशा को प्रताड़ित किया जाता था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई, मगर दहेज लोभी ससुुराल वाले जेबुनिशा को लगातार प्रताड़ित करते रहें।
विज्ञापन
परिजनों ने पति बिलाल तथा अन्य परिजनों पर कारवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पति बिलाल, ससुर अनूप, जेठ नाजिम और जेठानी चांद बेगम के खिलाफ दहेज हत्या सहित अलग-अगल धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन