फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   many dies in a major road accident in Eastern Periferal Expressway Muradnagar area 

कोहरे का कहर: मुरादनगर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराए दो वाहन, तीन की मौत

Sun, 24 Jan 2021 05:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 24 Jan 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
many dies in a major road accident in Eastern Periferal Expressway Muradnagar area 
सांकेतिक तस्वीर

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार को घने कोहरे के कारण मिलक चाकरपुर गांव के पास खड़े खराब ट्रक से दो वाहन टकरा गए। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र और कंटेनर चालक की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


राजस्थान धौलपुर निवासी अरुण कुमार (32) सोनीपत की एक प्राइवेट कंपनी में ब्रांच मैनेजर थे। वह रविवार सुबह टैक्सी से चालक मोहित, पत्नी माही और बेटे आरव (2) के साथ एक्सप्रेसवे से सोनीपत से नोएडा जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मिलक चाकरपुर गांव के पास घने कोहरे के कारण खराब खड़े ट्रक में पहले एक कंटेनर जा टकराया, इसके बाद पीछे से अरुण की कार कंटेनर में जा घुसी। हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गयी। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अरुण कुमार, उनके बेटे आरव की मौत हो गई जबकि माही और कार चालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कंटेनर चालक हरप्रीत सिंह (40) निवासी अमृतसर पंजाब की भी मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के कारण 10 दिन में दूसरा हादसा
कोहरे के कारण ईस्टर्न परिफेरल एक्सप्रेसवे पर 10 दिन के अंदर दूसरा हादसा हुआ है। पहला हादसा 16 जनवरी को हुआ था, जिसमें मिलक चाकरपुर व रेवड़ा रेवड़ी के पास एक के बाद एक 25 वाहन भिड़े थे। हादसे में दिल्ली के हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। अब रविवार को कोहरे के कारण हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed