{"_id":"660ac4b01d358b50980f3bc0","slug":"man-who-robbed-foreign-women-by-posing-as-guide-arrested-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: गाइड बनकर पहले लोगों को घुमाता, फिर चोरी को अंजाम देता था विशाल, पुलिस ने स्टेशन से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: गाइड बनकर पहले लोगों को घुमाता, फिर चोरी को अंजाम देता था विशाल, पुलिस ने स्टेशन से किया गिरफ्तार
Mon, 01 Apr 2024 08:03 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:03 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि वह विदेशी महिलाओं से गाइड बनकर मिला था। गूगल के जरिये उसने महिलाओं से बात की और पहले लालकिला घुमाया फिर चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विदेशी महिलाओं से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाइड बनकर विदेशी महिलाओं से चोरी करने वाले को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच लाख वियतनामी करेंसी, दो पिट्ठू बैग, क्रेडिट कार्ड व पर्स बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज मालिक ने बताया कि 30 मार्च को वियतनाम की तीन महिलाओं ने हापुड़ जीआरपी थाने में सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी की तलाश थी। एक अप्रैल को सुबह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक दो पर अलीगढ़ की तरफ एक व्यक्ति दो पिट्ठू बैग के साथ खड़ा था। तभी संदेह होने पर जीआरपी टीम ने उसे घेर कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल है। वह वेव सिटी थाने के महरौली का रहने वाला है।
विज्ञापन
पहले घुमाया लालकिला फिर पिलखुवा ले जाकर चुराया सामान
जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज मालिक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि वह विदेशी महिलाओं से गाइड बनकर मिला था। गूगल के जरिये उसने महिलाओं से बात की और पहले लालकिला घुमाया। महिलाओं को विश्वास में लेकर सेल्फी भी ली। चार बजे वह उन लोगों को लेकर आंनद विहार आया। यहां से हापुड़ के लिए सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। पिलखुवा में महिलाओं का बैग और समान लेकर उतर गया। करीब 27 साल का विशाल 10वीं पास है। विशाल पर मेरठ जीआरपी थाने में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन