फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man walking dog in street was fired upon by assailants in car

Ghaziabad: गली में कुत्ता घुमा रहे युवक पर कार सवार हमलावरों ने की फायरिंग, पुलिस संदिग्ध मान रही घटना

Wed, 17 Sep 2025 11:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Sep 2025 11:27 PM IST
सार

आरोप है कि दो युवक कार से नीचे उतरे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से अंकित सहम गया उसने किसी तरह इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Man walking dog in street was fired upon by assailants in car
कार सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव सीकरी खुर्द में बुधवार रात गली में कुत्ता घुमा रहे युवक अंकित पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अंकित ने किसी तरह छुपकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन


गांव सीकरी खुर्द निवासी अंकित कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। अंकित कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वह अपना पालतू कुत्ता गली में घुमा रहे थे। जैसे ही वह घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पहुंचे तभी कर सवार चार से पांच युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि दो युवक कार से नीचे उतरे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से अंकित सहम गया उसने किसी तरह इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। बदहवास अंकित ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई। सूचना के बाद एसएचओ मोदीनगर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि जांच पड़ताल में फायरिंग की घटना सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed