{"_id":"61ab83e01284b876d7059859","slug":"man-uproar-broke-out-at-ssp-office-in-ghaziabad-spat-on-policemen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: फरियादी ने एसएसपी दफ्तर पर कपड़े उतारकर किया हंगामा, लापता बेटी के मामले में पुलिस की कार्रवाई से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: फरियादी ने एसएसपी दफ्तर पर कपड़े उतारकर किया हंगामा, लापता बेटी के मामले में पुलिस की कार्रवाई से था नाराज
Sat, 04 Dec 2021 09:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Dec 2021 09:48 PM IST
सार
गाजियाबाद में बेटी के लापता होने के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए फरियाद लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे पिता ने जमकर हंगामा किया। उसने गाड़ी में बैठाने पर पुलिसकर्मियों पर थूक दिया और गाली-गलौज की। इस दौरान उसने कपड़े उतारकर खुद को नग्न कर लिया।
विज्ञापन
हंगामा करने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में बेटी के लापता होने के मामले में सिहानी गेट पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पर हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो नौबत हाथापाई तक आ गई। उसके बाद उसने एसएसपी दफ्तर पर ही कपड़े उतारकर खुद को नग्न कर लिया।
सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने उसे थाने ले गई, जहां से उसे सिहानी गेट थाने भेज दिया गया। करीब छह घंटे तक कविनगर और सिहानी गेट पुलिस परेशान रही, जिसके बाद हंगामा करने वाले शख्स को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सिहानी गेट के मालीवाड़ा निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक रिश्ता पक्का होने के बाद 15 नवंबर को उनकी दोनों बेटियों की गोद भराई की रस्म हो गई थी। 24 नवंबर को 19 वर्षीय बड़ी बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बाद में पता चला कि बेटी पूर्व में उनके मकान में किराए पर रहने वाले फरीदाबाद निवासी उज्ज्वल उर्फ अंकुर के साथ गई है। बेटी घर से नकदी-जेवर भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
उन्होंने सिहानी गेट थाने में उज्ज्वल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस उनकी बेटी को बरामद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। थाने के चक्कर काटने पर पुलिस ने कह दिया कि उनकी बेटी ने शादी कर ली है। वह बेटी की शादी का सुबूत दिखाने और बेटी से बात कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ऐसा नहीं कर रही।

पुलिसकर्मियों पर थूका, गाली-गलौज की
एसएसपी दफ्तर से थाने ले जाते समय पीड़ित पिता ने पुलिसकर्मियों पर थूका और उनके साथ गाली-गलौज भी की। शरीर पर कपड़े न होने की बात पूछने पर उसने कहा कि पुलिस ने उन्हें नग्न करके पीटा है। करीब छह घंटे तक कविनगर और सिहानी गेट पुलिस उससे कपड़े पहनने की मिन्नत करती रही, लेकिन उसने एक न सुनी। इसके बाद मानसिक स्थिति देखते हुए पुलिस ने उस पत्नी व बेटी के साथ जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कैंसर पीड़ित है पिता, बेटी ने कर ली है शादी : सीओ
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि हंगामा करने वाला व्यक्ति दिमागी कैंसर से पीड़ित है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वहीं, उसकी बेटी ने कोर्ट मैरिज कर ली है। उसने पुलिस को खुद यह बात बताई। सीओ का कहना है कि यह व्यक्ति पूर्व में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर चुका है।