फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man murdered by crushing face with brick in Hapur

Hapur Murder: ईंट से चेहरा कुचलकर व्यक्ति की हत्या, खेत में मिला शव; अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 03 May 2024 08:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 May 2024 08:18 PM IST
सार

हापुड़ देहात इलाके में ईंट से चेहरा कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। रेलवे लाइन के पास खेत में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
Man murdered by crushing face with brick in Hapur
घटनास्थल पर हापुड़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहात थाना क्षेत्र के गांव ददायरा के जंगल में रेलवे लाइन के पास खेत में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। व्यक्ति के चेहरे को ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थली की जांच की। मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

गांव ददायरा के ग्रामीण सुबह खेतों पर काम करने के बाद दोपहर में घर लौट गए थे। दोपहर बाद जब किसान दोबारा काम करने के लिए खेतों पर पहुंचे तो उन्हें रेलवे लाइन के पास अजब ङ्क्षसह के खेत में चकरोड़ किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। चेहरा बुरी तरह ईंटों से कुचला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ने लाल रंग की शर्ट और नीले रंग की पेंट पहनी हुई थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सीओ वरुण कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद फोरेंसिक की टीम भी वहां पहुंची।

टीम में खून के सैंपल लेने के साथ मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। घटना स्थल के पास से खून से सनी ईंट भी बरामद हुई है। ऐसे में आशंका है कि दोपहर के समय ईंट से प्रहार कर व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। एसओजी व सर्विलांस की टीम मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed