फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man killed in suspicious circumstances due to bullet came out from Tihar on parole in murder case

हापुड़ : गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या के मामले में तिहाड़ से पैरोल पर छूट कर आया था बाहर 

Thu, 08 Apr 2021 10:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 10:22 PM IST
सार

  • आज था पैरोल का अंतिम दिन
  • पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही आत्महत्या 
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

विज्ञापन
man killed in suspicious circumstances due to bullet came out from Tihar on parole in murder case
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव दहपा में युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद था और लॉकडाउन के दौरान पैरोल पर छूट कर बाहर आया था। आज पैरोल का अंतिम दिन था। पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


वहीं गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव नवीपुर से बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हुए नौंवी कक्षा के छात्र नितेश चौधरी (15) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर नितेश का शव बिना कपड़ों के झाड़ियों में पड़ा मिला। नितेश के कपड़ों से ही उसके हाथ-पैर बांधे गए थे। गले पर निशान होने चलते गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है। 
विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक व एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने किसी तरह के विवाद या रंजिश से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। नवीपुर निवासी महेश चौधरी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह खेतीबाड़ी भी करते हैं। परिवार में पत्नी व दो बेटियों के अलावा इकलौता बेटा नितेश था। वह नौंवीं कक्षा में पढ़ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, बुधवार को वह घर के पास खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। देरशाम तक घर न आने पर परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की तो बंद मिला। इसके बाद आसपास के इलाकों व सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन नितेश का कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजनों ने थाना मुरादनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद मुरादनगर पुलिस ने आसपास के थानों व जिलों की पुलिस को वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed