फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man going to his village from Delhi died

दिल्ली से पैदल चलकर अपने गांव जा रहे युवक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Man going to his village from Delhi died
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली से पैदल चलकर अपने जनपद हाथरस स्थित अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव गगेरुआ के पास अचानक तबियत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की है। सोमवार को जिला हाथरस के गांव पुनैर निवासी अरविंद(18) पुत्र सतपाल दिल्ली से पैदल ही अपने घर जाने के लिए निकल पड़ा। देर रात खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव गंगेरूआ के पास पहुंचने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। नजदीकी गांव रूपबास पंचगाई में अरविंद का बहनोई अनिल रहता है। अरविंद ने बहनोई को फोन पर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। फोन पर बात होने के बाद बहनोई अरविंद के पास पहुंच गया। उसके बाद बहनोई अनिल उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगा। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अरविंद की मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई। वहीं परिजनों ने उसकी अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में पुलिस के समझाने बुझाने के बाद सामाजिक दूरी बनाते हुए उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। देहात थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed