फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man arrested for making reel wearing police uniform from kausambi ghaziabad

‘सिंघम’ गिरफ्तार: दोस्त के घर से मोबाइल व 50 हजार रुपये किए थे चोरी, वर्दी में रील बनाकर फंसाता था लड़कियां

Sun, 23 Apr 2023 10:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 10:56 PM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस वर्दी में वीडियो रील बनाता था। रील बनाकर फॉलोवर बढ़ाकर लाखों रुपये कमाता था। 

विज्ञापन
man arrested for making reel wearing police uniform from kausambi ghaziabad
आरोपी संदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिसकर्मी बनकर रील बनाने वाले और युवतियों से मित्रता कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले को कौशांबी थाना पुलिस ने रविवार को साहिबाबाद गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वैशाली सेक्टर एक में अपने दोस्त के घर से मोबाइल व 50 हजार की नकदी चोरी के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी युवक की बहन से मित्रता कर घर आकर रूका था और देर रात के सोने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के घर से खाकी वर्दी व दस्तावेज भी बरामद किए।

विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का ने बताया कि सात अप्रैल को वैशाली सेक्टर एक निवासी एक युवक ने घर से 50 हजार की नकदी व एक मोबाइल चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। चोर की तलाश में चार टीम को लगाया गया था। टीम ने सीसीटीवी, सर्विलांस, फिल्ड सूचना से संदीप कुमार पुत्र बेगराज सिंह निवासी गांव बहादुरगढ़ थाना दौराला मेरठ के रूप में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी संदीप गांव साहिबाबाद में किराये के मकान में रह रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस वर्दी में वीडियो रील बनाता था। रील बनाकर फॉलोवर बढ़ाकर लाखों रुपये कमाता था। पुलिस की वर्दी से कई लड़कियों को आकर्षित कर प्रभावित किया था। वह सात अप्रैल को अपनी महिला दोस्त के घर रूका था। सभी लोगों के सोने पर मौका पाकर 50 हजार रुपये व एक मोबाइल चोरी कर भाग गया था। चोरी के फोन को राह चलते व्यक्ति को दो हजार रुपये में बेच दिया था। 

विज्ञापन

वर्दी, परिचय कार्ड समेत अन्य सामान बरामद
घर की तलाशी करने पर पांच खाकी कमीज, दो पेंट, एक बैरट कैप, एक गर्म टोपा, एक जोड़ी काले जूते, एक काला चश्मा, एक पेन, एक पुलिस नेम प्लेट, एक उप्र पुलिस परिचय कार्ड संदीप कुमार, बिना नाम पता परिचय पत्र, सात फोटो वर्दी वाले, एक सीटी वाली डोरी, खाकी बेल्ट, दो पुलिस बैज, एक बैग, व चोरी के छह हजार रुपये बरामद किए। वहीं पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर आरोपी की अपराधिक कुंडली भी खंगाल रही है। आरोपी वर्दी पहन कर ठगी या अन्य अपराधिक घटनाओं को तो अंजाम नहीं देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed