फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   main accused who collected ransom in Ghaziabad surrendered in Dehradun

ये कैसा केस: गाजियाबाद में कारोबारी से वसूली फिरौती, देहरादून में किया सरेंडर; पुराने मामले में आरोपी गया जेल

Thu, 19 Oct 2023 01:52 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 01:52 PM IST
सार

दिल्ली के कारोबारी से गाजियाबाद में वसूली फिरौती का मामला सामने आया है। जिसके आरोपी ने देहरादून में सरेंडर कर दिया। 2.75 करोड़ की वसूली का मुख्य आरोपी जानलेवा हमले के पुराने मामले में जेल चला गया है।

विज्ञापन
main accused who collected ransom in Ghaziabad surrendered in Dehradun
आरोपी पुराने मामले में पहुंचा जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की जनकपुरी कॉलोनी निवासी कारोबारी शशांक शर्मा को राजनगर एक्सटेंशन में बंधक बनाकर 2.75 करोड़ की फिरौती वसूल करने के मुख्य आरोपी वासू त्यागी ने पुराने मुकदमे में देहरादून में बुधवार को सरेंडर कर दिया। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना की पुलिस फिरौती केस में उसकी तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इस केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने यह शातिराना चाल चली है।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले ही निकल चुके हैं अन्य केस में वारंट
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में 2007 में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में तारीख पर पेश न होने की वजह से उसके वारंट निकले थे। इसी मामले में वह कोर्ट के सामने पेश हो गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शशांक शर्मा ने एफआईआर में सहारनपुर के मल्लीपुर रोड के निवासी वासू त्यागी, गाजियाबाद के नंदग्राम के प्रवीन और हर्षित को नामजद कराया था। पांच आरोपी अज्ञात में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन में बनाया बंधक
मूल रूप से सहारनपुर के निवासी शशांक शर्मा को राजनगर एक्सटेंशन के ज्योति सुपर विलेज के एक फ्लैट में बंधकर बनाकर छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। उनकी कनपटी पर पिस्टल और तमंचा तानकर उनके परिचितों को कॉल कराई गई। परिचितों से 2.75 करोड़ रुपये वसूल भी लिए गए। इसके बाद शशांक को 25 लाख और देने के साथ 10 लाख रुपये हर हफ्ते देने की धमकी देकर छोड़ा गया था।

विज्ञापन

किस्तों में लेते रहे वसूली का पैसा
वासू त्यागी ने हर्षित को भेजकर रकम उठवाई थी। प्रवीन ने 25 लाख रुपये सोमवार को और हर हफ्ते 10 लाख रुपये देने के लिए कहा था। एक कागज पर उससे जबरन लिखवाया कि तीन करोड़ दे दिए हैं, बाकी चेक से दूंगा। इसके बाद जब वह गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो उसके साथ बीवी और बच्चों की भी हत्या कर देंगे।

शातिर की चाल से पुलिस बेखबर
वासू त्यागी के जमानत तोड़कर जेल चले जाने की शातिराना चाल की नंदग्राम थाना पुलिस खबर नहीं लग सकी। नंदग्राम के एसीपी रवि कुमार का कहना है कि वासू त्यागी के जेल चले जाने की कोई सूचना नहीं मिली है। उधर, पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि इस मामले से जुड़े कुछ लोगों को दिल्ली पुलिस ने भी पकड़ा है। इसकी भी जानकारी नंदग्राम थाना पुलिस को नहीं है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिरौती में वसूले गए 2.75 करोड़ की बरामदगी करने की है। इसके लिए वासू त्यागी को रिमांड पर लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed