फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mahipal Singh of Ghaziabad has won 101 medals from district level to international level

Ghaziabad: फिट रहने के लिए दौड़ना किया शुरू, बन गया जुनून, 60 वर्ष से ज्यादा आयु में भी महिपाल रोज लगाते दौड़

Mon, 13 Jan 2025 11:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Jan 2025 11:03 PM IST
सार

60 वर्ष से ज्यादा आयु में भी महिपाल सिंह प्रतिदिन दौड़ लगाते हैं। लगातार 50 किमी. तक महिपाल तेजी से दौड़ सकते हैं। वह एक भी दिन दौड़ लगाए बिना नहीं रह पाते।

विज्ञापन
Mahipal Singh of Ghaziabad has won 101 medals from district level to international level
दौड़ लगाते महिपाल सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिले के महिपाल सिंह का दौड़ का जुनून कड़कड़ाती सर्दी में कम नहीं हुआ। वह प्रतिदिन सुबह शाम दौड़ते हैं और 60 से ज्यादा की उम्र को खुद को फिट रखे हुए हैं। दिन में साढ़े पांच घंटे वह दौड़ का अभ्यास करते हैं, जिसमें वह 15 किमी. दौड़ते हैं।

विज्ञापन


अटोर नंगला गांव निवासी महिपाल सिंह ने 2021 से दौड़ लगाना शुरू किया था। अप्रैल 2022 से अभी तक वह जिला स्तरीय, प्रदेश स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 101 पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि 60 से ज्यादा उम्र हो जाने पर बेटे ने फिट रहने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने दौड़ना शुरू किया और उन्हें जुनून चढ़ गया। उन्होंने पता लगाया कि 60 साल की उम्र के बाद भी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्हें एथलेटिक्स एसोसिएशन के बारे में पता चला और उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। अब वह एक भी दिन दौड़ लगाए बिना नहीं रह पाते। इस उम्र में भी वह युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक दिन सुबह छह बजे से नौ बजे तक और शाम को साढ़े तीन बजे से छह बजे तक वह अभ्यास करते हैं। केवल शुक्रवार को वह नहीं दौड़ते, शुक्रवार को 10 किमी. चलते हैं। 19 जनवरी को मुंबई में होने वाली टाटा मुंबई दौड़, दो फरवरी को वडोदरा इंटरनेशनल मैराथन, नौ फरवरी को अलवर टाइगर मैराथन और 16 फरवरी को बांद्रा में होने वाली टीसीएस वर्ल्ड टेन प्रतियोगिता में वह भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed