{"_id":"6483744e2526e442950d80b4","slug":"maharashtra-ncp-mla-targets-ghaziabad-police-ghaziabad-news-c-30-1-128141-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक ने गाजियाबाद पुलिस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक ने गाजियाबाद पुलिस पर साधा निशाना
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुंब्रा में 400 लोगों के धर्मांतरण की जानकारी वायरल होने के बाद महाराष्ट्र के एनसीपी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने गाजियाबाद पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 400 लोगों के धर्मांतरण होने का बयान जारी कर माहौल खराब करने और क्षेत्र की छवि खराब करने का काम किया है। गाजियाबाद पुलिस महाराष्ट्र आकर माफी मांगे। यह बात विधायक ने सात और नौ जून को ट्वीट की हैं। इसपर गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि उन्होंने केवल इस संबंध में एक कॉल आने की बात कही थी। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। विधायक ने कहा महाराष्ट्र पुलिस को आगे आकर इस बारे में असल जानकारी बतानी चाहिए। यह महाराष्ट्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। 400 की तो बात ही छोड़िए.. मुंब्रा में दो धर्मांतरण भी दिखा दीजिए। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है। इस मामले में डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने मीडिया को केवल यह बताया था कि उन्हें एक कॉल आई। कॉलर ने गाजियाबाद की तरह मुंब्रा में 300-400 लोगों का धर्मांतरण होने की सूचना दी। सूचना कितनी सही है इसकी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी।
बद्दो को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही पुलिस
केस दर्ज हुए 10 दिन हो गए। पुलिस दो जून से बद्दो की तलाश के लिए मुंबई में डेरा डाले हुए है। लगातार उसकी बदलती लोकेशन पर दबिश दे रही है लेकिन अभी तक पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। बद्दो और उसके परिजन लगातार पुलिस को चकमा देकर गुमराह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बद्दो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।