{"_id":"58fb80a64f1c1b4b168b4d8a","slug":"madhya-pradesh-s-evm-will-be-the-body-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश की ईवीएम से होगा निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश की ईवीएम से होगा निकाय चुनाव
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
evm mashine
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। शासन और राज्य निर्वाचन आयोग की बीते दिनों लखनऊ में हुई बैठक में लिए गए फैसले के बाद बाद अब निकाय चुनाव में ईवीएम का ही प्रयोग किया जाएगा। गाजियाबाद में निकाय चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से ईवीएम मंगाई जा रही है। ईवीएम लाने के लिए रविवार को टीम रवाना होगी।
विज्ञापन
सीडीओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन का ही प्रयोग होगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी के निकाय चुनाव में वीवीपेट का प्रयोग होगा, जबकि अन्य जिलों में ईवीएम मशीन का ही प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में मध्यप्रदेश के मुरैना और टीकमगढ़ से ईवीएम मशीन मंगाई जा रही है, जो वहां वर्ष 2006 में इस्तेमाल हुई थी। सहायक निकाय निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 के निकाय चुनाव में 1114 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
इस बार बूथों की संख्या और बढ़ेगी। ऐसे में मुरैना से बैलेट यूनिट (बीयू) ईवीएम 3000 और कंट्रोल यूनिट (सीयू) 1700 आनी है। ऐसे ही टीकमगढ़ से ईवीएम सीयू 521 और बीयू 1185 लाई जाएंगी। विशाल सिंह की माने तो टीकमगढ़ से आने वाली मशीन संख्या में कम ज्यादा हो सकती है।
तैयारियों पर 25 को होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। कर्मचारियों के नाम साइट पर अपलोड करने से लेकर ड्यूटी तय करने तक का काम शुरू हो चुका है। प्रदेश सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों का जायजा भी लगातार ले रहा है। विशाल सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त के साथ 25 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी, जिसमें उन्हें स्थानीय स्तर पर चल रही तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।
-------