फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lucknow meeting "heat" ... Ghaziabad 'high BP'

लखनऊ में बैठक की ‘गर्मी’...गाजियाबाद में ‘बीपी हाई’

Mon, 16 Jan 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Lucknow meeting "heat" ... Ghaziabad 'high BP'
भाजपा - फोटो : amar ujala

रविवार का दिन भले ही सर्द था, मगर भाजपाइयों के जैसे पसीने छूट रहे थे। मामला टिकट बंटवारे का था। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर पार्टी आलाकमान इस बार किस पर दांव लगाएंगे।

विज्ञापन


शाम छह बजे जब लखनऊ में पार्टी नेताओं की बैठक शुरू हुई तो गाजियाबाद की पांचों विधानसभाओं पर अपनी उम्मीद लगाए बैठे संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज होने लगीं। देर रात तक इन सभी प्रत्याशियों का जैसे बीपी हाई था।
विज्ञापन


रात आठ बजे के बाद से भाजपा की विभिन्न सीटों पर दावेदारी ठोंक रहे प्रत्याशी जबरदस्त टेंशन में थे। जैसे ही किसी प्रत्याशी का फोन घनघनाता वह जैसे उछल ही पड़ता। हर कोई लखनऊ में हो रही बैठक का नतीजा जानना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अपने आलाकमानों से संपर्क साधने के साथ ही संभावित प्रत्याशी मीडिया से भी संपर्क साधते रहे। इस दौरान कई बार अफवाहों का दौर भी चला। सोशल मीडिया पर सूत्रों के हवाले से गाजियाबाद जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को उजागर भी किया गया।

जरा ही देर में शहर भर में यह अफवाह आग की तरह फैली। हालांकि फिर कुछ ही देर में स्थिति साफ हो गई कि भाजपा ने ऐसी कोई सूची जारी नहीं की है।हालत यह थी कि रात साढे़ दस बजे तक भी प्रत्याशियों की सूची के मामले में स्थिति साफ नहीं हुई थी। 


11 बजे के बाद कुछ भाजपाइयों ने यह कहना भी शुरू कर दिया था कि अब सोमवार को सूची जारी की जाएगी। हालांकि कुछ का कहना था कि पार्टी आलाकमान देर रात तक सूची जारी करेंगे।

इन संभावित प्रत्याशियों की अटकी रहीं सांसें
गाजियाबाद: अतुल गर्ग, अनिल स्वामी, दिनेश गोयल, पवन गोयल और मयंक गोयल।
साहिबाबाद: सुनील शर्मा, डा. अनिल राघव, संजीव शर्मा। (हालांकि इस सीट से पंकज सिंह के नाम पर मुहर लग जाने की चर्चाएं शाम से ही शुरू हो गई थीं।

मुरादनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष अजित त्यागी, पूर्व राज्यमंत्री बालेश्वर त्यागी, अभिषेक त्यागी, राजेंद्र त्यागी और डा. वीरेश्वर त्यागी।
मोदीनगर: जीवन अस्पताल की मालकिन डा. मंजू सिवाच, प्रो. अजित सिंह और भोजपुर ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर का नाम जोरों पर है।

लोनी: पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर, करतार सिंह, अनिल कसाना और डा. प्रमेंद्र। (यहां से मदन भैया के नाम की भी चर्चा जोरों पर थी।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed