{"_id":"67d3e200bb6039bb4c08f16a","slug":"love-couple-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-garh-of-in-hapur-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रात में घर से चले गए 12 साल की प्रेमिका और 18 साल का प्रेमी, सुबह प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रात में घर से चले गए 12 साल की प्रेमिका और 18 साल का प्रेमी, सुबह प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी
Fri, 14 Mar 2025 01:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:30 PM IST
सार
हापुड़ के गढ़ में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। कक्षा आठ की छात्रा का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत से होली के त्योहार पर मातम पसर गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ इलाके के गांव निवासी प्रेमी युगल ने शुक्रवार की सुबह गढ़ क्षेत्र में ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का गांव की ही कक्षा आठ की छात्रा से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर दोनों के परिजन विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन के बाद युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को घर से लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जिसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव गढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड रेलवे फाटक के निकट ट्रैक पर पड़े मिले। सूचना पर आरपीएफ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में ले लिया।

गांव में शोक, होली का रंग हुआ बदरंग
12 वर्षीय किशोरी और 18 साल के युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव के लोगों में भी शोक व्याप्त हो गया। होली के दिन प्रेमी युगल द्वारा यह कदम उठाने से गांव में होली का रंग भी बदरंग हो गया।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन बहादुरगढ़ पुलिस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है।