{"_id":"677eb45bdb1d93766f07764a","slug":"loot-case-worth-rs-one-lakh-90-thousand-exposed-in-secunderabad-bulandshahr-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: 1.90 लाख रुपये नहीं... 86 हजार रुपये की थी लूट, मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: 1.90 लाख रुपये नहीं... 86 हजार रुपये की थी लूट, मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरे गिरफ्तार
Wed, 08 Jan 2025 10:55 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:55 PM IST
सार
स्वाट और सिकंदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लुटेरों को पकड़ा है। इनमें से दो को पैर में गोली लगी है। बीते रविवार को बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट हुई थी। जांच में सामने आया है कि पड़ोसी ने ही इसकी साजिश रची थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराबाद में गत रविवार को हुई लूट का पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर दिया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है, जिनमें से दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं, खुलासे के दौरान सामने आया कि बदमाशों ने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.90 लाख रुपये नहीं बल्कि 86 हजार रुपये की लूट की थी। लूट की साजिश पीड़ित केंद्र संचालक के एक पड़ोसी ने ही बनाई थी और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि गत रविवार को औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद में नगर निवासी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हथियारों के बल पर लूट हुई। पुलिस को पीड़ित ने बताया था कि बदमाशों ने 1.90 लाख रुपये लूट लिए हैं। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच में स्वाट और सिकंदराबाद पुलिस की टीमों को लगाया गया था। मंगलवार देर रात स्वाट को जानकारी मिली कि केंद्र संचालक से लूट करने वाले बदमाश शेरपुर गांव के पास से बाइक पर सवार होकर जाने वाले हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो बाइक पर कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया, खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिनकी शिनाख्त निशांत उर्फ निक्की निवासी गांव खेड़ी भनौता थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर और शुभम उर्फ बाबा निवासी गांव आदमपुर थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप मेंं हुई। पुलिस ने कुछ दूरी पर अन्य तीनों बदमाशों को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जिनकी शिनाख्त रवि बैंसला निवासी गांव ऐंची कलां थाना परीक्षितगढ़ मेरठ, धर्मवीर निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा सिकंदराबाद और अनुज सरदार निवासी गांव तकीपुर थाना नहटौर जनपद बिजनौर के रूप में हुई। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। बाद में सभी पांचों बदमाशों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पूछताछ में सामने आया कि अनुज कायस्थवाड़ा में पीड़ित के घर के पास ही आटा चक्की चलाता है। जबकि, आरोपी अनुज औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। जबकि,रवि बैंसला ट्रक चालक है। आरोपी शुभम पर मुजफ्फरनगर में भी एक लूट का मुकदमा दर्ज है। जबकि, आरोपी निशांत आवारा घूमता है। शुभम को छोड़ सभी आरोपियों ने यह पहली वारदात की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 50,100 रुपये, दो बाइक, एक पिस्टल, दो तमंचे, तीन चेक बुक और चार एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
इस तरह रची साजिश और लूट के बाद व्हाट्सएप पर भेजा था नकदी का फोटो
पुलिस ने जब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना की साजिश आरोपी धर्मवीर ने रची थी। उसने अपने साथी अनुज को इसकी जानकारी दी। धर्मवीर ने कहा था कि केंद्र संचालक के पास करीब तीन से चार लाख रुपये होंगे। इसके बाद दोनों ने अन्य तीनों साथियों को एकत्र किया। वारदात वाले दिन व उससे पूर्व पीड़ित की आरोपियों ने रेकी भी की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी निशांत और शुभम गए थे। जिन्होंने पीड़ित की पिटाई भी की थी। जब आरोपी रुपयों का बैग लेकर भागे और बाद में जाकर उसे चेक किया तो उसमें सिर्फ 86 हजार रुपये ही निकले। इसका फोटो भी निशांत और शुभम ने व्हाट्सएप पर धर्मवीर को भेजा था। इसके बाद तीन आरोपियों ने कैश में रुपये बांटे। जबकि, दो बदमाशों को पेटीएम पर रुपये ट्रांसफर किए गए थे।