फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni's air quality reaches 'severe' zone; AQI hits 348.

Ghaziabad News: बेहद खराब जोन में पहुंची लोनी की हवा, एक्यूआई हुआ 348

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Loni's air quality reaches 'severe' zone; AQI hits 348.

विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी की हवा बेहद जहरीली हो चुकी है, बिना मास्क के निकलने पर लोग बीमार हो सकते हैं। सोमवार को लोनी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 348 रहा,जो कि रेड जोन बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है। वहीं, शहर का एक्यूआई भी 235 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में बना हुआ है और प्रदूषित शहरों में पांचवें स्थान पर रहा।

अक्तूबर शुरू होते ही शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई के बावजूद लोनी की हवा में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा। लोनी के साथ ही संजयनगर की हवा भी बेहद खराब रही वहीं सोमवार को गाजियाबाद के कई स्टेशनों एक्यूआई अपडेट नहीं हो सका, इनमें वसुंधरा, वेब सिटी और वेद विहार लोनी शामिल रहा। लोनी की खराब हवा चिंता का विषय है, दिल्ली एनसीआर में लोनी की हवा लगातार खराब आ रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि लोनी की सड़कें बदहाल हैं, इसकी वजह से वहां की हवा में धूल के कण शामिल होने का सिलसिला निरंतर चलता रहता है, यही वजह है कि यहां का एक्यूआई बढ़ा हुआ ही आ रहा है। नगर पालिका को यहां पानी का छिड़काव करने को कहा गया है। अंकित सिंह ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी अधिक है, ऐसे में यहां घर से बाहर निकलते हुए लोगों को मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। एक्यूआई नियंत्रित करने को हम भी प्रयासरत हैं, सभी जिम्मेदार विभागों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
नोएडा- 268
मुजफ्फरनगर- 251
गजरौला- 250
बुलंदशहर - 244
गाजियाबाद- 235
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed