{"_id":"683ca8b8c9348c35110dc37d","slug":"loni-mla-expressed-apprehension-of-cow-slaughter-before-eid-wrote-a-letter-to-dcp-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-5690-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी विधायक ने ईद से पहले गोवंश हत्या की जताई आशंका, डीसीपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी विधायक ने ईद से पहले गोवंश हत्या की जताई आशंका, डीसीपी को लिखा पत्र
विज्ञापन
लोनी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी को पत्र लिखकर ईद से पहले गोवंश की हत्या कर सार्वजनिक माहौल बिगाड़ने की आशंका जताई है। साथ ही विशेष निगरानी रखते हुए चेकिंग अभियान चलाने की मांग भी की है। वहीं, उन्होंने क्षेत्र में रह रहे समुदाय विशेष के लोगों से शांति पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की है।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी को लिखे पत्र में बताया कि लोनी के पूर्व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के सर्वे के अनुसार लोनी एयर क्राफ्ट अधिनियम के अंतर्गत आता है। इसकी वजह से क्षेत्र में जानवरों का कटाव करना और कट्टी घर का संचालन करना प्रतिबंधित है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि लोनी में बकरीद पर्व पर गो वंश की हत्या कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। इसके साथ ही विधायक ने लोगों से इको फ्रेंडली ईद मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी लोनी में लोगों ने सांकेतिक रूप से बकरे का केक काटकर पर्व मनाया है। इस तरह ही अपील है कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।