{"_id":"620918d6eed1b75c275acca3","slug":"loni-assembly-seat-two-people-put-bets-on-the-victory-of-their-respective-candidates-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी विधानसभा सीट: अपने-अपने प्रत्याशी की जीत पर दो लोगों ने लगाई शर्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी विधानसभा सीट: अपने-अपने प्रत्याशी की जीत पर दो लोगों ने लगाई शर्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 13 Feb 2022 08:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:12 PM IST
सार
गठबंधन और भाजपा के प्रत्याशी की जीत पर 18 हजार रुपये की शर्त लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों की ओर से 18 हजार रुपये की शर्त तय की गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहले चरण के मतदान में गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट पर गठबंधन और भाजपा के प्रत्याशी की जीत पर 18 हजार रुपये की शर्त लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने इंदिरापुर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
लोनी बार्डन थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शर्तनामा लिखा एक स्टांप पेपर वारयर हुआ था। स्टांप पेपर पर लिखा था- अमित बैसला निवासी लक्ष्मी गार्डन लोनी का दावा था कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर विजयी होंगे। वहीं इकबाल निवासी लक्ष्मी गार्डन लोनी का कहना था कि इस चुनाव में सपा-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया विजयी होंगे।
विज्ञापन
इस बात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से 18 हजार रुपये की शर्त तय की गई। अमित बैसला और इकबाल की शर्त रकम इकबाल के पास ही जमा है। एसएचओ ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन