फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni : Artisan strangled to death in Loni

Murder in Loni : लोनी में कारीगर की गला रेतकर हत्या, बुर्का पहनकर घर में दाखिल हुआ था कातिल

Sun, 13 Nov 2022 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लोनी
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 06:12 AM IST
Loni : Artisan strangled to death in Loni
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की खुशहाल पार्क कॉलोनी में बुर्का पहनकर आए हत्यारे ने घर में सो रहे कपड़े पर कढ़ाई कारीगर की गला रेत कर हत्या कर दी। चीख पुकार से जागे आसपास के लोगों को देखकर आरोपी करीब 15 फुट की दीवार से रस्सी के सहारे कूद गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने किसी करीबी पर हत्या की आशंका जताई है।



कॉलोनी में रहने वाले मो. समीम मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटे अय्याज, फैयाज, नियाज और आमिर हैं। अय्याज (35) अपनी पत्नी सजरा खातून, दो बेटे आरिफ, आसिफ और बेटी आसिया के साथ पिता के मकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहते थे। वह कढ़ाई का काम करते थे। शुक्रवार रात अय्याज अपने घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। घर के अंदर वाले कमरे में पत्नी और तीनों बच्चे सो रहे थे। रात करीब 2:09 बजे बुर्का पहनकर एक व्यक्ति उनके घर के बाहर पहुंचा। यहां उसने घर के बाहर बिजली के खंभे में लगी स्ट्रीट लाइट को बंद किया। 


कुछ देर बाद घर के अंदर से अय्याज की चीखने, चिल्लाने की आवाज आनी शुरू हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग उठ गए। पड़ोस में सो रहे एक दिव्यांग ने चीखने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर बाद अंदर से आवाज आनी बंद हो गई। लोगों के अनुसार करीब 20 मिनट बाद अय्याज की पत्नी ने दरवाजा अंदर से खोला। परिवार के सदस्य अय्याज के कमरे में पहुंचे, तो अय्याज खून से लथपथ पड़ा हुआ था। किसी ने उसकी गर्दन रेत दी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 
विज्ञापन


छत के रास्ते भागने की कोशिश 
जाग होने पर आरोपी मकान की छत से होकर फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन मकान के दोनों तरफ दीवार की ऊंचाई करीब 15 फुट थी। इस दौरान वह पड़ोस की छत पर पहुंचा। यहां वह रस्सी के सहारे नीचे कूद गया। आसपास के लोगों ने छत से कूद कर भागते हुए आरोपी को देखा। कुछ लोगों ने पीछा भी किया। लेकिन वह मौके से फरार हो गया। 

कई कोण पर चल रही है जांच 
अय्याज के मकान की दीवार करीब 15 फुट ऊंची है। घटना के पहले मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। आरोपी घर में कैसे घुसा, पुलिस इस कोण पर जांच कर रही है। घटना के दौरान अंदर सो रही पत्नी को आवाज क्यों नहीं आई, पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है। पुलिस की तीन टीमें घटना के खुलासे में जुटी है।

डॉग स्क्वायड से मिले पुलिस को सुराग
हत्या की सूचना पाकर एसपी देहात डॉ. ईरज राजा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ है। पुलिस ने कुछ अहम सुराग हासिल किए हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

अनीसा की हत्या में छह पर केस दर्ज
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुर भंडौला निवासी वृद्धा अनीसा की हत्या गला दबाकर की गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने शक के आधार पर  छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लापता अनीसा का शव एक दिन बाद शुक्रवार को गांव में गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया। 


शनिवार को मृतका अनीसा के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। अनीसा की पुत्री आसमीन ने छह लोगों पर हत्या करने का शक जताते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शक के आधार पर मोनीन, साहबुद्दीन, जावेद, शहजाद, नफीसुद्दीन और सोमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed