फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lockdown

वसुंधरा में फैल रही गंदगी लोगों ने जताई नाराजगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
lockdown
\n\nवसुंधरा में फैल रही गंदगी लोगों ने जताई नाराजगी\n\n- निजी ठेकेदार शिकायत के बाद भी नहीं साफ करा रहे सीवर और नाले\n\n- सीवर साफ न होने की वजह से घरों में घुसेगा गंदा  पानी\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। सीवर और नाले की सफाई का कार्य निजी हाथों में जाने से लोगों की समस्याएं हल होने की बजाय बढ़ गई है। वसुंधरा सेक्टर-16 में लगातार शिकायतों के बावजूद सीवर और नाले की सफाई  नहीं हो पा रही। लोगों का कहना है कि सप्ताह भर पूर्व कुछ सफाई कर्मचारी आए और एक दो सीवर की सफाई कर मलवा बाहर निकाल दिया। इसके बाद मलवा उठाने के लिए भी कोई नहीं आ रहा। जिसकी वजह से वह मलवा दोबारा नाले में ही जा रहा है।\n\nस्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन सफाई कार्य चलने के बाद अचानक निजी कर्मचारियों ने आना बंद कर दिया और सीवर की सफाई भी समुचित नहीं हो सकी। जो मलवा निकाला गया था, वह भी अब खुले में पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी  व समाजसेवी अमित किशोर ने बताया कि सीवर की सफाई न होने से एक बार फिर से मानसून में वसुंधरा जलमग्न हो सकता है। यही सोचकर सीवर सफाई की शिकायत की थी, जिसके बाद काम शुरू भी हुआ लेकिन आधे पर ही छोड़ दिया गया है। इससे आने वाले दिनों में वसुंधरा में रह रहे लोगों की समस्याएं बढ़ने वाली है। अमित किशोर ने बताया कि अब बाहर निकाले गए मलवा को हटाने के लिए बार-बार कहा जा रहा है लेकिन सफाईकर्मी नहीं आ रहे। अमित किशोर ने बताया कि नाले की सफाई न होने पर मानसून में पूरे16 सेक्टर में जल भराव की विकट समस्या हो जाती है। बरसाती नाले की सफाई को लेकर एक मामला एनजीटी में भी चल रहा है, लेकिन लगातार एनजीटी के आदेशों की अवमानना की जा रही है। अमित किशोर ने बताया कि लॉक डाउन खुलने को बाद वह दोबारा से इस मामले को एनजीटी में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed