फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lockdown 32nd Day: Public negligence dominates due to strictness of police

लॉकडाउन 32वां दिन: नियम तोड़ने पर हर घंटे एक एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 32nd Day: Public negligence dominates due to strictness of police
- पुलिस लगातार दर्ज कर रही एफआईआर, वाहन भी किये जा रहे सीज बुलंदशहर। लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 28 मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसमें 45 लोगों को नामजद किया गया है। इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नही आ रहे हैं। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करने वालों के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पुलिस चौराहे पर लोगों को बार-बार समझा रही है कि वह मास्क लगाए और कोरोना से बचाव करें, लेकिन कुछ लोग हैं कि बिना मास्क के ही शहर में घूमने निकल जाते हैं। जिसके बाद पुलिस ऐसे लोगों का नाम व पता नोट कर लेती है। जिसके बाद संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किया जाता है। 45 नामजद लोगों में से 09 लोगों ने मास्क नहीं लगाए हुए थे। इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि 24 मार्च से लेकर अभी तक कुल 834 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जिसमें 2631 लोगों को नामजद किया जा चुका है। शुक्रवार तक यह संख्या 806 थी। जिसमें 2586 लोगों को नामजद किया गया था। इसके अलावा अभी तक वाहनों से भी सात लाख 97 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं, 6018 वाहनों का चालान किया जा चुका है। 387 वाहनों को सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed