{"_id":"6941b81c31f83a6dab02a1a0","slug":"lift-in-mandi-is-out-of-order-causing-problems-for-traders-and-employees-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13366-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंडी में लिफ्ट खराब, व्यापारी और कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंडी में लिफ्ट खराब, व्यापारी और कर्मचारी परेशान
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन फल सब्जी मंडी समिति कार्यालय में लगी लिफ्ट मंगलवार को वोल्टेज कम होने की वजह से बंद हो गई। इसकी वजह से मंडी के व्यापारी और कर्मचारियों को सीढ़ियों से आवाजाही करनी पड़ी। व्यापारियों का कहना है कि लिफ्ट में बैकअप सिस्टम नहीं होने की वजह से बिजली जाने के बाद लिफ्ट बंद हो जाती है।
व्यापारियों का कहना है कि दोपहर एक बजे अचानक वोल्टेज कम होने के के बाद लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया। वो तो गनीमत रही की उस दौरान लिफ्ट में कोई नहीं था। मंडी में आए दिन लिफ्ट खराब ही रहती है। मंडी में तीसरे तल पर मंडी समिति का कार्यालय बना हुआ है। बिना लिफ्ट के कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी होती है और समिति के एक दिन दो-तीन बार अधिकारियों के पास जाना होता है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि वैसे लिफ्ट अब बीच रास्ते में नहीं रुकती है। अगर कहीं जाना होता है, तो वहां छोड़ देती है। पहले तो बीच रास्ते में ही बंद हो जाती थी। चाबी से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बाहर निकालना पड़ता था। वहीं मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि लिफ्ट के लिए बैकअप लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।