{"_id":"593d79594f1c1b2e6a9bf09b","slug":"lift-escalator-will-start-from-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से स्टेशन पर शुरू होंगी लिफ्ट-एस्केलेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से स्टेशन पर शुरू होंगी लिफ्ट-एस्केलेटर
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट-एस्केलेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जुलाई से एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा मिल जाएगी। अंतिम चरण में पहुंच चुका निर्माण कार्य तकरीबन 15 दिन में पूरा हो जाएगा। रेलवे अधिकारी जुलाई में इनका लोकार्पण कराने की तैयारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर दो एस्केलेटर बजरिया एंट्री साइड पर और दो एस्केलेटर प्लेटफार्म नंबर-1/2 पर लगाए जा रहे हैं। वहीं नए पुल की ओर प्लेटफार्म नंबर-1/2 व 3/4 पर लिफ्ट लगाई जा रही हैं। इनका शिलान्यास बीते साल ही कर दिया गया था और मई महीने में इन्हें चालू किया जाना था, लेकिन अब देरी से ही सही जुलाई में इनका तोहफा रेल यात्रियों को मिल जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चारों एस्केलेटर का इलेक्ट्रिकल ट्रायल किया जा चुका है। उन पर लोड़ डालकर देखा जा चुका है। ट्रायल में चारों एस्केलेटर पास हो गए हैं। प्लेटफार्म नंबर-1/2 पर एस्केलेटर के ऊपर टीन शेड लगाने का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय रेल अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट लगाने का काम कर रही प्राइवेट फर्म के पदाधिकारियों से वार्ता की गई है, उन्होंने जल्द ही लिफ्ट का काम भी पूरा करने की बात कही है। रेलवे के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर वाईके सेंगर ने बताया कि उनकी ओर से एस्केलेटर संचालन के लिए तैयार हैं।
लिफ्ट का ट्रायल भी जल्द ही किया जाएगा। ट्रायल पूरा होने के बाद सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट दे दी जाएगी। उधर, माना जा रहा है कि जुलाई महीने में रेलवे के सीनियर अधिकारी इन एस्केलेटर और लिफ्ट का लोकार्पण करेंगे।