{"_id":"66fbfe4d2e9a2eff3e0257b2","slug":"letter-written-to-md-on-charges-of-taking-money-in-name-of-electricity-connection-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन के लिए SDO ने ली रिश्वत: उपभोक्ता ने वीडियो बनाकर किया वायरल; कार्रवाई के लिए एमडी को भेजा गया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन के लिए SDO ने ली रिश्वत: उपभोक्ता ने वीडियो बनाकर किया वायरल; कार्रवाई के लिए एमडी को भेजा गया पत्र
Tue, 01 Oct 2024 07:22 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/सिकंदराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/सिकंदराबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:22 PM IST
सार
युवक ने पांच किलोवाट का बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर एक एसडीओ पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उपभोक्ता ने मामले का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बिजली कनेक्शन करवाने के लिए एक एसडीओ पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो वायरल होने पर चीफ इंजीनियर ने कार्रवाई के लिए एमडी को पत्र भेजा है। वहीं, एसडीओ ने रुपये लेने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
सिकंदराबाद निवासी एक युवक ने पांच किलोवाट का बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर एक एसडीओ पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उपभोक्ता ने मामले का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चीफ इंजीनियर के पास मामले का वीडियो पहुंचा तो चीफ इंजीनियर ने कार्रवाई के लिए एमडी को पत्र लिखकर भेजा है। चीफ इंजीनियर राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद कार्रवाई के लिए एमडी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन