फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Leopard did not turn up even after the cage was set up; panic persists

Ghaziabad News: पिंजरा लगाने के बाद भी नहीं आया तेंदुआ, दहशत बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Leopard did not turn up even after the cage was set up; panic persists
ऊंचागांव/नरसेना। क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बुधवार देर रात तेंदुआ देखे जाने और एक कुत्ता को उठाकर ले जाने का ग्रामीणों ने दावा किया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाकर उसमें बकरा बांधा लेकिन तेंदुआ पिंजरा तक नहीं आया। गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर रात गांव के जंगल से तेंदुआ आया और उसने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के चीखने पर ग्रामीण जाग गए और शोर मचाया लेकिन तब तक तेंदुआ कुत्ते को लेकर जंगल में भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर आसपास के जंगल में तेंदुआ की तलाश की। ग्रामीणों में दहशत को देखते हुए वन विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात जंगल में पिंजरा लगाने का फैसला किया। पिंजरे में तेंदुआ को लाने के लिए बकरा बांधा गया। वनकर्मी रात भर पिंजरे और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखते रहे लेकिन शुक्रवार सुबह तक पिंजरे में तेंदुआ नहीं आया। वन दरोगा प्रमोद कुमार भारती ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों को रात में अकेले बाहर न निकलने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए अतिरिक्त टीमें भी लगाई गई हैं। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुआ है और वह पहले भी कई बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed