फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Landlord accused of evacuating home

मकान मालिक पर घर खाली कराने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Landlord accused of evacuating home
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में किराए पर रह रहे युवक से मकान मालिक ने जबरन दबाव बनाकर घर खाली करा लिया। पीड़ित युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक को फटकार लगाई और दूसरी जगह रहने की व्यवस्था कराई। मूलरूप से बिहार निवासी अनिमेश प्रशांत मिश्रा यहां अर्थला में पत्नी और दो बच्चों के साथ एक मकान में किराए पर रहते हैं।वह इंडस्ट्रीयल एरिया की ही एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उनके मकान मालिक ने उन्हें मेंटल बताया और कमरा खाली करने को कहा। उन्होंने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ घर से बाहर आ गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक की फटकार लगाई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे परिवार को घर में रखने को कहा। लेकिन घर से बाहर निकाले जाने से आहत हुए युवक ने कहीं और किराए पर कमरा ले लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पीड़ित का सामान एक घर से दूसरे घर पर शिफ्ट कराया। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया है सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन पीड़ित ने दूसरी जगह मकान देख लिया। पुलिस ने मदद कर परिवार का सामान शिफ्ट कराया। हर जरूरतमंद की मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed