{"_id":"6ac2a355c06c6badb106b3db","slug":"land-for-stadium-to-be-acquired-through-land-pooling-draft-sent-to-the-government-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-993128-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लैंड पूलिंग से मिलेगी स्टेडियम की जमीन, शासन को भेजा ड्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लैंड पूलिंग से मिलेगी स्टेडियम की जमीन, शासन को भेजा ड्राफ्ट
विज्ञापन
-मोरटी में 38 एकड़ में प्रस्तावित है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जीडीए बोर्ड की मंजूरी के बाद शासन की हरी झंडी का इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मोरटी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है। करीब 38 एकड़ में बनने वाले स्टेडियम की जमीन किसानों से लैंड पूलिंग के जरिये ली जाएगी। जीडीए बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण ने फाइनल अप्रूवल के लिए शासन को फाइल भेज दी है। जीडीए के वीसी नंद किशोर कलाल का कहना है कि उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक शासन से स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद किसानों की सहमति से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि स्टेडियम के लिए यूपीसीए के साथ एमओयू साइन हो चुका है और बोर्ड से भी प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जमीन लेने की प्रक्रिया को लेकर शासन की ओर से कुछ आपत्तियां भेजी गई थीं, जिन्हें निस्तारित कर लिया गया है। हिंडन एयरबेस के नजदीक होने के कारण स्टेडियम की ऊंचाई को लेकर भी जानकारी मांगी गई थी। स्टेडियम की ऊंचाई करीब 45 मीटर तक रखने की अनुमति है। इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
38 एकड़ में बनेगा स्टेडियम
क्रिकेट स्टेडियम को जीडीए और यूपीसीए की साझेदारी में 38 एकड़ में तैयार किया जाना है। इसके लिए यूपीसीए के पास अभी जमीन है। मंजूरी मिलने के बाद साझेदारी के नियमों के अनुसार आधी जमीन का बैनामा जीडीए अपने पक्ष में कराएगा। इसके बाद नक्शा तैयार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 30 से 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।