{"_id":"5931996a4f1c1bfb6ebdcc00","slug":"lakhs-of-muslims-pray-before-zuma-for-ramadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों मुसलमानों ने अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों मुसलमानों ने अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Fri, 02 Jun 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
पहले जुमे की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार को लाखों रोजेदारों ने रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने हाथ उठाकर अपने शहर के साथ देश और दुनिया के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी। रोजेदार युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
कैला भट्टा, मेरठ रोड, जीटी रोड, शास्त्री नगर, संजयनगर, साहिबाबाद, दिल्ली गेट, भाटिया मोड़, शहीद नगर, बजरिया, मालीवाड़ा, विजयनगर आदि मस्जिद में रमजान के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। सभी मस्जिदों में नमाज के लिए सफाई, पानी के साथ ही सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
नमाज से पहले इमाम ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना है। हर मुसलमान को माह-ए-रमजान का फजीलत को समझना चाहिए।