फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lakhs of devotees took a dip in the Ganga on Bhadrapada Purnima

Ghaziabad News: भाद्रपद पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees took a dip in the Ganga on Bhadrapada Purnima
नरोरा के गांधी गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा। जिले में रविवार को भाद्रपद पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे के जयकारों से घाट गूंज उठे। अनूपशहर, अहार, कर्णवास और नरौरा स्थित गंगा घाटों पर करीब 2.20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पितरों की शांति के लिए दीपदान करने के साथ दान-पुण्य कर भगवान सत्यनारायण की पूजा की।
विज्ञापन

अनूपशहर में गंगा का बढ़ा जलस्तर भी श्रद्धालुओं के जोश को कम नहीं कर पाया। बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल और कच्चे घाटों पर पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं का आगमन देर शाम से ही शुरू हो गया था। स्नान के बाद लोगों ने पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए स्नान करने के बाद पूजा की। उन्होंने कुश, तिल व जौ आदि के साथ तर्पण किया। बड़े वाहनों के प्रवेश पर कस्बे में रोक लगाई गई।
विज्ञापन


अहार क्षेत्र में सिद्ध बाबा गंगा घाट और अवंतिका देवी घाट पर भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। यहां लोगों ने मां अवंतिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री अंबकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। कर्णवास, रामघाट और राजघाट आदि गंगा घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा घाटों पर पुलिस बल के साथ गोताखोर भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed