फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास के उपलक्ष्य में मनाएंगे दिवाली

श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास के उपलक्ष्य में मनाएंगे दिवाली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास के उपलक्ष्य में मनाएंगे दिवाली
श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास के उपलक्ष्य में मनाएंगे दिवाली - सीमांत विहार इलाके में चौराहे पर लगे श्रीराम के पोस्टर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस खुशी में कौशांंबी स्थित सीमांत विहार के लोगों ने मुख्य चौराहे पर श्रीराम की पूजा-पाठ और आरती के बाद दिवाली मनाने का फैसला किया है। चौराहे पर मंदिर और श्रीराम के बड़े-बड़े पोस्टर भी लगा दिए हैं। सोसायटी के लोग इसकी तैयार जोर-शोर से कर रहे हैं। 
सोसायटी के पदाधिकारी भृगु कुमार ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर वर्षों बाद बन रहा है। इससे तमाम भक्तों में खुशी की लहर है। कौशांबी-सीमांत विहार के लोगों ने इस उपलक्ष्य में चौराहे पर श्रीराम की पूजा-पाठ के बाद आरती और फिर दीये जलाकर दिवाली मनाने का निर्णय किया है। इस कार्यक्रम में शासन-प्रशासन के नियमों का उल्लंघन न हो। इसके लिए सभी से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील की है। फिलहाल चौराहे पर श्रीराम के बड़े पोस्टर लगाने का काम चालू हो गया है। चौराहे को भी मंदिर की तरह सजाया जाएगा।  इसलिए स्थानीय लोग स्वेच्छा से गुप्तदान भी कर रहे हैं। कौशांबी के लोगों ने भव्य मंंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है।  ----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed