फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टेंडर डालकर नाले का निर्माण पूरा करना भूली खोड़ा नगरपालिका

टेंडर डालकर नाले का निर्माण पूरा करना भूली खोड़ा नगरपालिका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
टेंडर डालकर नाले का निर्माण पूरा करना भूली खोड़ा नगरपालिका
टेंडर डालकर नाले का निर्माण पूरा करना भूली खोड़ा परिषद  - लॉकडाउन से पहले सड़क और नाले बनाने के छोड़े गए थे टेंडर - खुले में सरिया पड़ा होने से हो सकता है किसी के साथ बड़ा हादसा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र के सैकड़ों लोगों पर परिषद की लापरवाही आने वाले दिनों में भारी पड़ सकती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लॉकडाउन से पहले छोड़ गए निर्माण कार्यों के टेंडर अभी तक जगह-जगह अधूरे पड़े हैं। कई जगहों पर निर्माण स्थल में सरिये पड़े होने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में मानसून में लोगों को फिर से गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
खोड़ा निवासी जेपी पांडेय ने बताया कि आजाद विहार में नाले का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। लॉकडाउन से पहले इस नाले का निर्माण पूरा किया जाना था। लेकिन अनलॉक-1 लागू होने के बाद भी निर्माण कार्य चालू नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों पर हादसे का खतरा बना हुआ है। क्यूंकि, कई जगह पर नाले के सरिये पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि नाले जगह जगह टूटा होने की वजह से पानी भी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगा है। इसके अलावा मानसून आने को है लेकिन अभी तक ज्यादातर नालों की सफाई नहीं हुई है। नाले के निर्माण के बारे में ठेकेदार से बात करने का प्रयास किया जाता है तो उससे कोई जवाब नहीं मिलता है। ऐसे में लोग परेशान हैं कि बारिश होने के बाद स्थिति और भी बुरी हो जाएगी। इस बाबत लोगों ने एक बार फिर अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने से नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
परिचर्चा ः  - नालों का अधूरा निर्माण कार्य होने से मानसून में दिक्कत ज्यादा होने वाली है। जबकि सफाई न होने से गंदगी और बदबू फैली रहती है। कई जगह नाले टूटे होने से रात में लोगों के साथ हादसे भी होते रहते हैं। बड़ा हादसा रोकने के लिए निर्माण कार्य चालू किया जाए। शमीम - लॉकडाउन से पहले नाली और सड़क का टेंडर छोड़ा गया था। अब निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद भी काम रूका हुआ है। इससे आस पास के लोगों को ही नुकसान हो रहा है। कई जगह तो सरिया डालकर उसे खुला छोड़ा हुआ है। गनीमत है कि अभी तक हादसा नहींं हुआ। सचिन चौधरी - नालों का निर्माण को दूर उनकी सफाई भी नियमित रूप से नहीं हो रही है। अब मानसून आने वाला है जिससे खोड़ा नगर पालिका में जगह-जगह गंदगी और ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न होगी। आखिरकार लोगों को ही  दिक्कत झेलनी पड़ेगी। पालिका को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराना चाहिए। महेंद्र सिंह ----------------------------------- क्या कहते हैं पालिका के अधिकारी ः  इस मामले में पालिका के ईओ को फोन किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ----------------------  सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed