फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेंटेनेंस मामले पर आविप के साथ रेजिडेंट्स का गहराया विवाद

मेंटेनेंस मामले पर आविप के साथ रेजिडेंट्स का गहराया विवाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
मेंटेनेंस मामले पर आविप के साथ रेजिडेंट्स का गहराया विवाद
\n\nमेंटेनेंस मामले पर आविप के साथ रेजिडेंट्स का गहराया विवाद\n\n- शिखर एंक्लेव सोसायटी में मेंटेनेंस के नाम पर रेजिडेंट्स ने जमा नहीं किए अधिक पैसे\n\n- रेजिडेंट्स का आरोप आविप बेवजह मांग कर रहा अधिक पैसे\n\n- अब सोसायटी के जनरेटर में नहीं भराया गया डीजल, सिक्योरिटी भी हटाने का भेजा नोटिस\n\n
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित शिखर एनक्लेव सोसायटी के मेंटेनेंस चार्ज पर रेजिडेंट्स और आवास विकास के बीच विवाद गहरा गया है। दरअसल सोसायटी के रेजिडेंट्स का आरोप है कि आविप अधिकारी मेटेनेंस के नाम पर गलत पैसा मांग रहे हैं, जो लोगों ने जमा नहीं किए। इसकी वजह से अब आविप अधिकारियों ने सोसायटी के जनरेटरों में डीज़ल भरवाने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है साथ ही अगस्त माह से सुरक्षा गार्ड व सफ़ाई कर्मचारियों को हटाने का नोटिस भी निवासियों को थमा दिया है।\n\nआविप द्वारा भेजे गए नोटिस से सोसायटी के रेजिडेंट्स की समस्या अब बढ़ गई है। दरअसल गर्मी के मौसम में बिजली की अधिक कटौती के कारण परिसर की आठों लिफ्टों को पहले से ही पावर बैकअप नहीं मिल पा रहा है। अब आविप द्वारा जनरेटर में डीजल न भराए जाने की बात पर लोगों को यह चिंता सताने लगी है कि कहीं घरों में भी पावर बैकअप से हाथ न धोना पड़े।
विज्ञापन
बता दें कि सोसाइटी में कुल चार टावर में 216 फ़्लैट्स है और अभी 700 से ज़्यादा लोग निवास कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आविप ने सभी से वर्ष 2020 तक का एडवांस मेंटेनेंस चार्ज पहले ही जमा करा लिया था, ऐसे में इस वर्ष भी आविप की ओर से ही सोसायटी का मेंटेनेंस किया जाना चाहिए। वहीं आविप की ओर से  अभी तक न तो क्लब हाउस, स्विमिंग पूल तैयार हो पाया है और न ही सोसायटी में गंगाजल पहुंच सका है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने आविप द्वारा मांगे गए अतिरिक्त मेंटेनेंस चार्ज जमा नहीं किया। इस एवज में आविप द्वारा सोसायटी की सुविधाओं में कटौती की जा रही है।\n\n------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed