फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Know the whole matter of cutting the beard of old muslim and beaten on which there is a political struggle

गाजियाबाद: जानें क्या है बुजुर्ग की दाढ़ी काटे जाने का पूरा मामला, जिस पर छिड़ा है सियासी संग्राम

Wed, 16 Jun 2021 12:30 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 16 Jun 2021 12:30 AM IST
सार

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं। ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है। राहुल गांधी के इस ट्वीट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Know the whole matter of cutting the beard of old muslim and beaten on which there is a political struggle
लोनी में बुजुर्ग की पिटाई, फिर काटी दाढ़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में ऑटो सवार चार युवकों द्वारा बुलंदशहर के बुजुर्ग को बंधक बनाकर तीन घंटे तक यातनाएं देने व दाढ़ी काटने का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं। ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है। राहुल गांधी के इस ट्वीट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्रीराम की पहली सीख है-सत्य बोलना जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष निजाम मलिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित बुजुर्ग के मोहल्ला मीरा स्थित घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और सहानुभूति जताई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से पीड़ित के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर अब गाजियाबाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस गलत ट्वीट करने वालों पर केस दर्ज कर रही है। ट्विटर के साथ ही अन्य सोशल साइट पर गलत जानकारी साझा करने वालों पर भी केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े ट्वीट की लिस्ट बना ली है। लिखा पढ़ी चल रही है।

यह है पूरा मामला
कस्बा अनूपशहर के बुलंदशहर के मीरा मोहल्ला निवासी अब्दुल समद का कहना है कि बीते दिनों लोनी बॉर्डर क्षेत्र के हाजीपुर बेहटा निवासी उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। गत पांच जून को वह रिश्तेदार के घर जाने के लिए घर से निकले। दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने दिल्ली गोल चक्कर से एक ऑटो बेहटा हाजीपुर जाने के लिए किया। 

बुजुर्ग का कहना है कि रास्ते में चालक के तीन और साथी ऑटो में बैठ गए। वह उन्हें बेहटा हाजीपुर ले जाने की बजाय सुनसान इलाके में ले गए और एक कमरे में बंधक बना दिया। वहां चारों लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनको जमकर पीटा। आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। पांच जून को हुई इस घटना में पुलिस ने दो दिन बाद सिर्फ मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। 
 

आरोपी बोले-जान प्यारी है या दाढ़ी
पीड़ित अब्दुल समद के मुताबिक, आरोपियों के पास कैंची भी थी। एक युवक ने दाढ़ी काटने के लिए कैंची लाने के लिए कहा तो उन्होंने आरोपियों के हाथ जोड़कर दाढ़ी न काटने की गुहार लगाई। इस पर आरोपियों ने कहा कि उन्हें जान प्यारी है या दाढ़ी। इस पर वह बेबस हो गए और युवकों ने कैंची से दाढ़ी काटनी शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस चेकिंग की बात कह गलत दिशा में दौड़ाया ऑटो
पीड़ित का कहना है कि रास्ते में तीन साथियों को बैठाने के बाद चालक ऑटो को रांग साइड में दौड़ाने लगा। कारण पूछने पर चालक ने कहा कि आगे पुलिस चेकिंग कर रही है, उसी से बचने को थोड़ी दूर रांग साइड चलना है। पीड़ित के मुताबिक इसके बाद आरोपियों ने जबरदस्ती कपड़े से उनकी आंखें ढक दीं और मारपीट करते हुए सुनसान जगह ले गए।
 
बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में छोड़ा
अब्दुल समद का कहना है कि तीन घंटे तक बंधक बनाकर यातनाएं देने के बाद युवक उन्हें बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में सड़क किनारे छोड़ गए। यहां से कई किलोमीटर पैदल चलकर वह दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर पहुंचे और ऑटो से सीमापुरी दिल्ली निवासी रिश्तेदार के घर आ गए। वह काफी परेशान थे, लिहाजा अगले दिन रिश्तेदार को साथ लेकर लोनी बॉर्डर थाने में तहरीर दी।
 

पुलिस ने दूसरे दिन हल्की धारा में दर्ज किया केस
6 जून को पीड़ित की तहरीर आने के बाद लोनी बॉर्डर पुलिस ने 7 जून को केस दर्ज किया, लेकिन केस में सिर्फ मारपीट की धाराएं लगाईं। अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं, दाढ़ी काटने की वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

दो आरोपी हुए ट्रेस, एक पहले से जेल में
सीओ लोनी अतुल सोनकर का कहना है कि पीड़ित ने मारपीट की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया था। दो आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया है। एक आरोपी का नाम प्रवेश गुर्जर है, जो किसी अन्य मामले में जेल में बंद है। उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।  सीओ का कहना है कि आरोपियों पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed