फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kishore used to send location on WhatsApp as soon as he left for Namaz

Ghaziabad News: नमाज के लिए निकलते ही व्हाट्स एप पर लोकेशन भेजता था किशोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kishore used to send location on WhatsApp as soon as he left for Namaz
गाजियाबाद। ऑनलाइन गेम के बहाने राजनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर का धर्मांतरण कराने के मामले में जांच के एक कदम आगे बढ़ते ही पुलिस को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। किशोर के मोबाइल फोन से पता चला है कि वह जैसे ही जिम जाने के बहाने घर से निकलता था, वैसे ही अपनी लोकेशन मुंबई में बैठे गिरोह के सदस्यों को भेजता था। इसके बाद मस्जिद पहुंचकर भी लोकेशन साझा करनी होती थी। माना जा रहा है कि गिरोह इस तरह मालूम करता था कि किशोर पर उसकी बातों का असर हो रहा है या नहीं। जैन समुदाय के किशोर को इस्लाम की तरफ आकर्षित करने के लिए गिरोह के सदस्य उसके पास विवादास्पद धर्मगुरु जाकिर नाइक के वीडियो भी भेजते थे।
विज्ञापन

यह तो पहले ही साफ हो चुका है कि किशोर को सबसे पहले झांसे में मुंबई निवासी बद्दो ने लिया था। पुलिस ने यह भी पता लगा लिया कि बद्दो अकेला नहीं है। जो लोग किशोर के पास वीडियो और अन्य सामग्री भेज रहे थे, उनमें अथर्व, साकहम, फहीम, करण, नैनी, शाहबाज और नाव्या शामिल हैं। ये नाम किशोर के मोबाइल फोन में दर्ज हैं। बद्दो गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि इन लोगों के वास्तविक नाम कुछ और हो सकते हैं। किशोर ने पुलिस को बताया कि इन लोगों के नंबर उसे बद्दो ने दिए थे। उनके साथ किशोर की व्हाट्स एप चैट पुलिस को मिली है। नैनी ने किशोर को नमाज पढ़ने का तरीका बताया था। किशोर संजयनगर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाता था। कई बार अन्य मस्जिद में भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुंबई भेजी गई टीम
डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले में साइबर सेल की टीम की मदद से जांच की जा रही है। आरोपी बद्दो को पकड़ने के लिए टीमें लगी है। एक टीम मुंबई भी भेजी गई है।



और भी लोग फंसे हैं बद्दो के जाल में
बद्दो ने किशोर को ऑनलाइन गेम के टूल और कुछ कंप्यूटर पार्ट बेचे थे। इसके बदले किशोर ने 20 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। पुलिस ने बद्दो का बैंक खाता भी खंगाला है। इससे पता चला है कि छह महीने में उसने सैंकड़ों लोगों को रकम भेजी है और इतने ही लोगों से मंगाई है। इस आधार पर पुलिस का मानना है कि बद्दो धर्मांतरण का बड़ा गिरोह चला रहा है और उसके जाल में और भी लोग फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed