फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kathavachak Nidhi Saraswat marries Chirag Upadhyay

Nidhi Saraswat Wedding: कथावाचक निधि सारस्वत आज लेंगी सात फेरे, घोड़ी पर सवार होकर चिराग लेने पहुंचे दुल्हन

Tue, 09 Dec 2025 08:40 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Dec 2025 08:40 PM IST
सार

कथावाचक निधि अलीगढ़ और चिराग हाथरस के रहने वाले हैं। निधि के दूल्हे चिराग के पिता दिवंगत रामवीर उपाध्याय मंत्री रह चुके हैं और मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
Kathavachak Nidhi Saraswat marries Chirag Upadhyay
Nidhi Saraswat Wedding - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रख्यात कथावाचक निधि सारस्वत और चिराग उपाध्याय मंगलवार को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गाजियाबाद वेंदाता फार्म हाउस में विवाह के सभी मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले दोपहर करीब तीन बजे पटेल स्थित चिराग उपाध्याय के घर से घुड़ चढ़ाई की रस्म को पूरा किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

''राधे ब्रज जन-मन सुखकारी'' फेम भजन गायिका, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी की सजावट के लिए देशभर से 40 तरह के फूल मंगाए गए थे। सोमवार दोपहर बाद चिराग की लगन सगाई की रस्म हुई। सगाई से पहले चिराग ने अपने स्वर्गीय पिता रामवीर उपाध्याय की तस्वीर से आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को हल्दी की रस्म संपन्न हुई थी। इसमें दूल्हे चिराग ने डीजे पर डांस किया। इस दौरान निधि भी झूमती नजर आईं थीं। निधि और चिराग की मुलाकात 5 साल पहले अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी। चिराग की अध्यात्म में रुचि के चलते दोनों दोस्त बने और अब जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। निधि अलीगढ़ और चिराग हाथरस के रहने वाले हैं। चिराग के पिता दिवंगत रामवीर उपाध्याय मंत्री रह चुके हैं। वहीं, मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed