{"_id":"649ee0e6756e2fefd10348b5","slug":"jewelery-shop-in-ghaziabad-robbed-in-broad-daylight-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, मालिक समेत कर्मचारियों को गन पॉइंट पर लिया, CCTV में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, मालिक समेत कर्मचारियों को गन पॉइंट पर लिया, CCTV में कैद हुई वारदात
Fri, 30 Jun 2023 07:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:34 PM IST
सार
घटना के दौरान बदमाशों ने दुकान के अंदर सराफ समेत अन्य लोगों को गोली मारने की धमकी दी। दिनदहाड़े लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में डीएलएफ चौकी के पास बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे सुहाग ज्वेलर्स में सराफ रिजवान अहमद और उनके बेटे-बेटी पर पिस्टल तानकर पांच लाख के गहने और 40 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने तीनों को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बेटी ने रोका तो उसे पीटा फिर तमंचा तान दिया। सराफ ने बेटी को विरोध करने से रोक दिया। बदमाशों के भागने पर सराफ ने अलार्म बजाकर लोगों को एकत्रित किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सराफ रिजवान अहमद की डीएलएफ दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन बी-ब्लॉक में दुकान है। वह दुकान के ऊपर ही घर में रहते हैं। दोपहर तीन बजे दुकान में बेटी और बेटा रिहान व सराफ खुद बैठे थे। बाइक सवार दो बदमाश दोपहर 3:10 बजे दुकान में घुसे। एक बदमाश ने मास्क, दूसरे ने गमछा बांध रखा था। दोनों के हाथ में बैग था। एक बदमाश ने सबसे पहले रिजवान की बेटी पर पिस्टल तानकर धमकी दी। इसके बाद काउंटर में रखे डिब्बों से जेवरात व खुली तिजोरी से गहने निकालकर बैग में रख लिए। बेटी ने गहने दबाने का बट्टा मारने को उठाया तो बदमाश ने उसे कोने में बैठाकर पीटा। बदमाश सराफ के बैग में रखे 40 हजार रुपये भी छीनकर भाग गए। घटना के बाद रिजवान ने इमरजेंसी अलार्म बजा दिया। उसे सुनकर लोग दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
लूट से पहले छीना सराफ का मोबाइल :
दोनों बदमाशों ने सराफ से फोन छीन लिया। सराफ और उनका बेटा व बेटी लगातार बदमाशों से लूट नहीं करने से रोकते रहे लेकिन बदमाश मुख्य गेट पर खड़ा था जबकि काउंटर के पीछे जाकर गहने बैग में भरता रहा। लूटे गए गहनों की कीमत पांच लाख और 40 हजार रुपये नकद बताए गए। घटना की सूचना के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने सराफ और उनके बेटे व बेटी से बदमाशों का हुलिया व पूरी घटना का विवरण पूछा।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर दुकान, बदमाशों को जो हाथ लगा वो लूटा :
पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूर भगत सिंह चौक पर सराफ रिजवान की दुकान में बदमाशों ने दस से 12 मिनट खूब लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों के हाथ जो कुछ लगा। उसे ही बैग में भर लिया। हालांकि बदमाशों के निशाने पर सबसे ज्यादा सोने के जेवरात रहे जबकि उनके सामने चांदी की मूर्ति भी रखीं थीं।डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेक चंद्र ने बताया कि बदमाशों की पहचान और तलाश के लिए चार टीमें लगी हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।