फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   jat comunities rajnath singh bjp

जाट समुदाय भाजपा से नाराज नहीं : राजनाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
jat comunities rajnath singh bjp
जाट समुदाय भाजपा से नाराज नहीं : राजनाथ
विज्ञापन

मोदीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर पौराणिक सीकरी महामाया मंदिर में मत्था टेकने के बाद कहा कि जाट समुदाय भाजपा से नाराज नहीं हो सकता है। वे समुदाय के नेताओं से दिली रूप से जुड़े हुए हैं। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह हमारे आदर्श हैं। अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने ही की उनकी जयंती को किसान दिवस घोषित किया था। पीएम मोदी को जब लगा कि कृषि कानून पर आम सहमति नहीं है तो संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने इन्हें वापस ले लिया। यह पीएम का बड़प्पन है। किसानों में अब कोई नाराजगी नहीं है।
मीडिया से रूबरू उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब गोली ही नहीं, गोला भी बन रहा है, ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। भाजपा मंदिर ही नहीं, देश बनाने वाली पार्टी है। उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी काफी हद तक कम हुई है। इसके बाद फार्म हाउस में आयोजित जनसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा, जिन्ना का नाम लेकर राजनीति करना गलत है। यहां किसानों और गन्ने की बात होनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में उनसे भी बेहतर काम किया है। प्रदेश में रोजगार के जितने अवसर पिछले पांच साल में सृजित हुए, उतने किसी और सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए। योगी सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ बढ़कर 21 लाख करोड़ हो गई। 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में भाजपा 2017 से अधिक सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

पूजा करते ही आई चीन से जवान की वापसी की खबर
राजनाथ सिंह ने कहा कि सीकरी मंदिर में पूजा-अर्चना करते ही सेना प्रमुख का फोन उनके पास आया। उन्होंने बताया कि हमारा एक जवान चीन से वापस आया है। वह 17 साल पहले वहां गया था। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर वह फिर इस मंदिर में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed