{"_id":"5f148e0f8ebc3e63de133931","slug":"jaipuria-tiraha-will-open-soon-cisf-cut-till-20-august-ghaziabad-city-news-gbd2022584133","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते खुल जाएगा जयपुरिया तिराहा, सीआईएसएफ रोड पर 20 अगस्त से दौड़ सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हफ्ते खुल जाएगा जयपुरिया तिराहा, सीआईएसएफ रोड पर 20 अगस्त से दौड़ सकेंगे वाहन
विज्ञापन
जल्द खुलेगा जयपुरिया तिराहा, 20 अगस्त से सीआईएसएफ रोड
साहिबाबाद। गाजियाबाद से इंदिरापुरम और नोएडा को जाने वाले सीआईएसएफ रूट पर पांच माह बाद वाहन चालकों को राहत मिलेगी। बंद हुआ रूट 20 अगस्त से खुल जाएगा। कनावनी-अहिंसाखंड के बीच अगले हफ्ते से चैंबर बनने शुरू हो जाएंगे। इसी के साथ सड़क निर्माण भी चालू हो जाएगा। उधर, जल निगम की ओर से जयपुरिया तिराहा भी इस हफ्ते से खोला जाएगा। इसमें दो से तीन दिन लग सकते हैं।
सीआईएसएफ रोड पर जल निगम की ओर से सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर करने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। करीब 12 करोड़ की लागत से इस योजना पर काम हो रहा है। पाइप डालने के लिए खुदाई के कारण अहिंसाखंड-2 की 22 सोसायटियों में रहने वाले करीब 25 से 30 हजार लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पिछले दिनों एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाह ने अहिंसाखंड का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने ट्रैफिक इंस्पेक्टर से रूट प्लान तैयार करने को कहा था। वहीं, कनावनी से अहिंसाखंड- 2 तक सड़क पर मिट्टी भरकर उसे बराबर किया गया। इसके बाद वहां अभी सड़क बनाने का काम किया जाएगा।
निर्माण एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि खुदाई का काम तेजी से जारी है। ढाई किमी के रूट पर सिर्फ 800 मीटर एरिया में पाइप डालना बाकी है। पिछले पांच दिनों से जयपुरिया तिराहे को बंद कर चल रहा काम भी लगभग पूरा हो गया है। इस हफ्ते तिराहे को भी खोल दिया जाएगा। अधिकारी का कहना है कि अगले हफ्ते से कनावनी-अहिंसाखंड के पास से पाइपलाइन के चैंबर बनने शुरू हो जाएंगे। सड़क निर्माण कार्य भी होगा। धीरे-धीरे अलग अलग पार्ट में यह रूट वाहन चालकों के लिए खोला जाएगा। काम पूरा करने की पहले तारीख 15 अगस्त तय की गई थी लेकिन अब मानसून को देखते हुए 20 अगस्त की डेट दी हुई है। कि एनएच-9 पर नाले से अंडरग्राउंड लाइन को जोड़ने के लिए अहिंसाखंड की ओर से आ रहा पुराना नाला भी दो से तीन दिन के लिए बंद किया जाएगा। इसी बीच लाइन के तमाम ज्वाइंटों में लीकेज को भी जांचा जाएगा। जल निगम के अधिशासी अधिकारी जीके श्रीवास्तव ने बताया कि अंडरग्राउंड पाइपलाइन करीब दो किमी के दायरे में डाली जा चुकी हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीपी गुप्ता का कहना है कि जयपुरिया तिराहा इसी सप्ताह हल्के वाहनों के लिए खोला जा सकता है।